घटना जूही थाना क्षेत्र के रत्तू पुरवा मोहल्ले की है। हरदोई बिलगवां निवासी ट्रक ड्राइवर ने रत्तू पुरवा की रहने वाली किशोरी के साथ लव मैरिज किया था। लॉकडाउन के दौरान महिला अपने मायके आ गई थी। जहां से वह वापस पति के साथ नहीं जा रही थी। जूही थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बिलगवां हरदोई के रहने वाले युवक ने जूही थाना क्षेत्र के रहने वाली युवती से लव मैरिज किया था। लॉकडाउन के दौरान महिला अपने मायके आ गई थी। जिसके बाद वापस नहीं गई। दोनों मेंं मतभेद था। बीती रात युवक अपनी पत्नी को लेनेे आया था। ना जाने पर उसने अंदर सो रहे सभी लोगों को ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि घटना में 7 लोग झुलसे हैं। जिसमें एक 55 वर्षीय महिला की चिंताजनक है। सभी का उपचार उर्सला में हो रहा है। जो लगभग 65 परसेंट जली है। अभियोग पंजीकृत करने की प्रक्रिया चल रही है। आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगाई गई है।