scriptजल्द ही स्माॅग पर कहर बन कर टूटेंगी साइबेरिया की पछुआ हवाएं | siberia westerly winds provide relief from smog in kanpur | Patrika News
कानपुर

जल्द ही स्माॅग पर कहर बन कर टूटेंगी साइबेरिया की पछुआ हवाएं

साइबेरिया की ओर से आ रही शुष्क ठंडी पछुआ हवाओं ने वायू प्रदूषण पर पड़़ रही भारी, कुछ दिन के बाद नहीं भूलेगी संास।

कानपुरNov 15, 2019 / 12:27 pm

Vinod Nigam

जल्द ही स्माॅग पर कहर बन कर टूटेंगी साइबेरिया की पछुआ हवाएं

जल्द ही स्माॅग पर कहर बन कर टूटेंगी साइबेरिया की पछुआ हवाएं

कानपुर। बीते दो दिन से कानपुर की हवा में प्रदूषण का जहर इतना घुल गया है कि यहां सेहतमंद लोगों की सांस फिर से फूलने लगी है। जिसके कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। वायू प्रदूषण से बचने के लिए जहां लोग मास्क लगा रहे हैं तो वहीं इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ का दौर भी जारी हैं। इसी बीच सीएसए के मौसम विभाग की तरफ से राहत भरी खबर आई है। विभाग के वैज्ञानिकों का मानना है कि सूबे में ऊपरी वायुमंडल में जमे स्मॉग के छंटने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। साइबेरिया की ओर से आ रही शुष्क ठंडी पछुआ हवाओं की वजह से ऐसा संभव हो रहा है। स्मॉग के छटने और ठंडी हवाओं के चलने का असर निचले वायुमंडल पर भी दिखने लगा है।

तापमान में गिरावट
सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डाॅक्टर नौशाद खान ने बताया कि मंगलवार से ऊपरी वायुमंडल में पछुआ हवाओं के चलने का सिलसिला शुरू हो गया है। यह हवाएं साइबेरिया की ओर से आ रही हैं। 30 से 35 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही यह हवाएं राजस्थान, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार होते हुए तिब्बत तक जा रही हैं। ऐसे में ऊपरी वायुमंडल में स्मॉग छट रहा है और निम्न वायुदाब क्षेत्र बन रहा है। इस बदलाव का प्रभाव निचले वायुमंडल में पड़ रहा है, न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। हवा की रफ्तार जितनी तेज होगी, तापमान उतना ही गिरेगा। दो-तीन दिन में इसकी वजह से अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी।

हो सकती है बारिश
सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर रुक रुककर बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी तेज होने व हवाओं की रफ्तार बढने के बाद अचानक मौसम सर्द हो जाएगा। मौसम वैज्ञानिक नौशाद खान के मुताबिक बुधवार को हवा की रफ्तार धीमी रही। आसमान में बादल देखे गए। ऐसे में अनुमान है कि अगले दो दिन के बीच कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है और हवा की रफ्तार भी 15 से 20 किमी प्रतिघंटे चल सकती है। इससे प्रदूषण के दंश से लोगों को राहत मिल जाएगी।

पड़ने लगेगी की ठंड
सीएसए के मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक इस माह के अंत तक यानि 15 दिन बाद कड़ाके की ठंड पडना शुरू हो जाएगी। इस बदलते मौसम में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री दर्ज किया गया। जोकि सामान्य से एक डिग्री कम रहा। डाॅक्टर. नौशाद खान ने बताया कि हवा की दिशा उत्तरी और रफ्तार तेज होते ही सर्दी अचानक बढ़ेगी। अभी तापमान ज्यादा गिरावट नहीं आई है। हल्के कोहरे के बीच दोपहर में धूप निकल रही है जबकि सुबह व रात के वक्त सर्दी का एहसास हो रहा है। इस हफ्ते रात का तापमान और बढ़ेगा। इसके अलावा
कोहरे का असर भी बढ़ेगा।

500 तक पहुंचा एक्यूआई
बतादें बुधवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने जो आंकड़े जारी किए उसमें कानपुर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई ) एक बार फिर चार सौ की सीमा पार कर 412 तक पहुंच गया। यह वह स्थिति है, जब सेहतमंद लोगों के लिए भी इस हवा में सांस लेना ठीक नहीं रह गया है। हवा में हानिकारक गैसों के अलावा कार्बन डाई ऑक्साइड की मात्रा बेहद बढ़ी हुई है। शहर के अधिकांश भीड़ भाड़ व हाइवे किनारे के इलाकों में एक्यूआई उच्चतम स्तर 500 तक पहुंच गया है। पिछले तीन दिनों से जिस तरह प्रदूषण तेजी से बढ़ा है।

Home / Kanpur / जल्द ही स्माॅग पर कहर बन कर टूटेंगी साइबेरिया की पछुआ हवाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो