बिधनू थानाक्षेत्र के एक गांव में छह साल की बच्ची को गांव के ही दो किशोर आम तोडऩे के बहाने अपने साथ बाग में ले गए। वहां जाकर वे बच्ची से छेडख़ानी करने लगे। जब किशोरों ने लड़की के कपड़े उतारे तो वह रोने लगी। उसकी आवाज सुनकर एक ग्रामीण मौके पर पहुंचा और किशोरों को खदेड़ दिया।
बिधनू में छह साल की बच्ची के कपड़े उतारकर छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। दोनों नाबालिग आरोपितों के खिलाफ छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई है। बिधनू थाना एसओ अनुराग सिंह ने बताया कि घटना पांच जून की है। जांच-पड़ताल के बाद बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
बच्ची के साथ दोनों नाबालिग की हरकत ग्रामीणों को पता चली तो कुछ असरदारों ने पीडि़ता के पिता पर मामला रफादफा करने का दबाव भी बनाया। भविष्य में दोनों आरोपित ऐसी हरकत दोबारा न कर पाएं। सबक सिखाने के लिए थाने में शिकायत की।
दूसरी ओर बर्रा में शोहदों ने महिला को सरेराह खींचने की कोशिश की। शोर सुनकर भाई-भतीजा बचाव में दौड़े तो शोहदों ने लाठी-डंडे से हमलाकर उन्हें लहूलुहान कर दिया। पीडि़ता की तहरीर पर चार नामजदों के खिलाफ एफआईआर हुई है। बर्रा इंस्पेक्टर राममूर्ति यादव ने बताया कि आरोपों के आधार पर आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।