scriptपोखरपुर में महताब ने लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे | sloganeering in india about pakistan in kanpur hindi news | Patrika News

पोखरपुर में महताब ने लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

locationकानपुरPublished: Feb 24, 2019 01:30:01 am

Submitted by:

Vinod Nigam

पाकिस्तानी सोंच के सिरफिरे ने पुलवामा आतंकी हमले को बताया टीक, टेनरी के अंदर कर्मचारियों को भारत के खिलाफ भड़काया, फिर जमकर पीटा गया और पुलिस ने जेल भेजा।

sloganeering in india about pakistan in kanpur hindi news

पोखरपुर में महताब ने लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

कानपुर। पुलवामा आतंकी हमले में 40 जवानों की शहादत के बाद पूरे देश में गुस्से का माहौल है। सरकार पर पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई का दबाव है। इसी बीच चकेरी थानाक्षेत्र के पोखरपुर इलाके में एक सिरफिरे ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने जब उसे रोका तो वो नहीं माना। इसकी जानकारी विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को हो गई तो वो मौके पर जाकर युवक को पीटने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया है।

उन्नाव में करता है काम
चकेरी के पोखरपुर निवासी टेनरी कर्मी महताब आलम के पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का वीडियो वायरल होने पर शनिवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई कर दी। उन्नाव के एक टेनरी में मुंशी के तौर पर काम कर रहे महताब का वीडियो उसके सहकर्मी ने ही बनाया था। सहकर्मी ने बताया कि महताब रोज देश विरोधी बातें करता था, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाता था। साथ ही टेनरी में काम करनें वाले लोगों को भारत का विरोध करने के लिए भड़काता था। मुस्लिम समाज के कर्मचारियों ने उसे कईबार रोका पर वो नहीं माना।

इसलिए बनाया वीडियो
महताब के साथ काम करने वाले सहकर्मी ने बताया कि पुलवामा आतंकी हमले के टेनरी में कार्य करने वाले मजदूर-कर्मचारियों में रोष था। लेकिन महताब हमले के बाद खुश था। महताब ने हमले को सही करार देते हुए हमारे सैनिकों के खिलाफ अपशब्द कहे। इसी के चलते हमनें उसका वीडियो बना लिया और सजा मिले इसके लिए सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इसी के बाद स्थानीय लोगों के अलावा बजरंग दल व विहिप के कार्यकर्ताओं ने उसे सबक सिखाया।

किराए के घर पर रहता है आरोपी
मूलरूप से बलिया निवासी महताब पोखरपुर स्थित किराये के घर में रहता है। विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं उसके घर पर आ गए और उसे कमरे में बंद कर दि या। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी वह नारेबाजी करता रहा। पुलिस ने बजरंग दल कार्यकर्ता रजत की तहरीर पर महताब आलम पर धारा 124 (ए) देशद्रोह, धारा- 153 द्वेष पैदा कर दो वर्गों में तनाव पैदा करने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। विहिप के कार्यकर्ता अमरनाथ ने बताया कि जब हम लोग उसे पीट रहे थे तब भी वो पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहा था। पुलिस आरोपी के बारे में अन्य जानकारियां जुटा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो