scriptप्रियंका गांधी का कानपुर दौरा निरस्त, स्मृति ईरानी जनसभा को करेंगी संबोधित | smriti irani first rally will be in kanpur at tomorrow | Patrika News

प्रियंका गांधी का कानपुर दौरा निरस्त, स्मृति ईरानी जनसभा को करेंगी संबोधित

locationकानपुरPublished: Mar 23, 2019 04:31:08 pm

Submitted by:

Vinod Nigam

प्रियंका गांधी 24 मार्च को अब नहीं करेंगे रोड शो, जल्द नई तारीख का होगा ऐलान, पर केंद्रीय मंत्री ईरानी गोविंदनगर विधानसभा की काली मठिया में जनसभा कर चुनाव का करेंगी शंखदान।

smriti irani first rally will be in kanpur at tomorrow

प्रियंका गांधी का कानपुर दौरा निरस्त, स्मृति ईरानी जनसभा को करेंगे संबोधित

कानपुर। लोकसभा चुनाव की डुगडुगी बज चुकी है। राजनीतिक दल 2019 के सियासी संगल फतह करने के लिए एक-दूसरे को घेरने की रणनीति बना रहे हैं तो अपने-अपने स्टार प्रचारकों को जमीन पर उतार दिया है। 24 मार्च को कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी कानपुर में तीन स्थानों में सभाएं करनें के लिए कानपुर आ रही थीं, लेकिन उनका दौरा रद्द कर दिया गया है। जबकि प्रत्याशी का ऐलान नहीं होने के बाद भी केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी रविवार को शहर की गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र के काली मठियामें पहली चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी।

रोड शो का था कार्यक्रम
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी का 24 मार्च को कानपुर आना था। यहां तिलकहाॅल में कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद रोड़ शो करना था। लेकिन शनिवार को पार्टी प्रदेश कार्यलय से नगर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री के पास फोन आया और प्रियंका का दौरा निरस्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि 24 मार्च को दिल्ली में पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में पार्टी के प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगने के साथ ही साथ कुछ नेता कांग्रेस में शामिल भी हो सकते हैं। इन्ही वहजों के चलते वो कानपुर नहीं आ रही हैं।

बीेजेपी ने ली चुटकी
प्रियंका गांधी के कानपुर नहीं आने के प्रश्न पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि हमारी स्टार प्रचारक के शहर में आने के चलते कांग्रेस ने अपने पैर पीछे खीच लिए। सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि कांग्रेस पहले ही हार मान चुकी है। पार्टी कानपुर नगर देहात की दोनों सीटें जीतनें जा रही है। गौर करने वाली बात है कि भाजपा ने अभी तक यहां प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है, लेकिन चुनावी सभा का सिलसिला शुरू किया जा रहा है। इसके पीछे पार्टी यही संदेश देना चाह रही है कि हमारी तैयारी पूरी है। हमारा प्रत्याशी कमल का फूल है और वोट भी उसी के नाम पर मांगे जा रहे हैं।

पहली चुनावी जनसभा
उत्तर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निराला नगर मैदान में सरकारी कार्यक्रम को संबोधित किया था। वह पार्टी की जनसभा नहीं थी। वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों को संबोधित किया था। उसमें जनता शामिल नहीं थी। लोकसभा चुनाव की पहली सभा के रूप में रविवार को आगाज हो रहा है। इसके लिए नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम तय किया है। संगठन के कार्यकर्ता सभा को कामयाब बनाने के लिए लगे हुए हैं और केंद्रीय मंत्री को सुनने के लिए सैकड़ों लोग काली मठिया पहुंचेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो