scriptIMD weather update: पहाड़ी क्षेत्रों में 3 दिसंबर को बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान, मौसम में आएगा परिवर्तन | Snowfall and rain forecast in hilly areas on December 3, weather change | Patrika News
कानपुर

IMD weather update: पहाड़ी क्षेत्रों में 3 दिसंबर को बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान, मौसम में आएगा परिवर्तन

IMD latest update मौसम विभाग (IMD) ने कोहरा और ठंड को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार देश के उत्तरी पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। जिससे मैदानी भागों के तापमान में भी कमी आएगी। तेज हवाएं चलने की संभावना है।

कानपुरDec 02, 2024 / 08:25 pm

Narendra Awasthi

मौसम विभाग के अनुसार छाया रहेगा कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार छाया रहेगा कोहरा

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर और भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम के विषय में पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार अगले पांच दिनों तक सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। लेकिन बारिश नहीं होगी। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के उत्तर क्षेत्र के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। जिसके कारण ठंडी हवाएं चल सकती हैं। तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। मंगलवार 3 दिसंबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें

जिस महिला के अपहरण के मामले में दो भाई जेल में, एक इंस्पेक्टर सस्पेंड, 17 महीने बाद वह वापस आई

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज रात का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से चलने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर सकती हैं। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात के समय धुंध का असर दिखाई पड़ेगा।

कैसा रहेगा कानपुर में 3 दिसंबर का मौसम?

मंगलवार के दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रह सकता है। सुबह के समय कोहरा का असर दिखाई पड़ेगा। लेकिन दिन में आसमान साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवा मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन ठंडी हवाओं का एहसास होगा।

Hindi News / Kanpur / IMD weather update: पहाड़ी क्षेत्रों में 3 दिसंबर को बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान, मौसम में आएगा परिवर्तन

ट्रेंडिंग वीडियो