scriptढोल-नगाड़ों की धुन में थिरके सपाई, बुआ-भतीजा जिंदाबाद के नारे लगे | sp and bsp leaders started celebrtation during counting in kanpur | Patrika News
कानपुर

ढोल-नगाड़ों की धुन में थिरके सपाई, बुआ-भतीजा जिंदाबाद के नारे लगे

पार्टी कार्यालय में दिन में मनी दिवाली, कार्यकर्ताओं ने उड़ाया रंग-गुलाल

कानपुरMar 14, 2018 / 03:45 pm

Vinod Nigam

पार्टी कार्यालय में दिन में मनी दिवाली, कार्यकर्ताओं ने उड़ाया रंग-गुलाल
कानपुर। फुलपुर और गोरखपुर सीटों के लिए सुबह जैसे ही मतगणना का कार्य प्रारंभ हुआ वैसे सपा, बसपा और भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं का आना शुरू हो गयामतगणना के नतीजे जैसे जैसे आये समाजवादी पार्टी के नेताअों और कार्यकर्ताओ में ख़ुशी की लहर दौड़ने लगी। सूबे के सभी सपा मुख्यालयों में जश्न मनाया जाने लगा। कानपुर में भी जिलाध्यक्ष मोईन खान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने सड़क पर उतर कर जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। पचुनाव के नतीजे से सपा नेता आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत बता रहे है। नगर अध्यक्ष ने कहा कि सीएम और डिप्टी सीएम को सपा-बसपा के कार्यकर्ताओं ने करारी हार दी है। अब हम 2019 के लिए जुट जाएंगे और प्रदेश से भाजपा को पूरी तरह से साफ कर देंगे। हालांकि चुनाव का फाइनल नतीजा शाम तक घोषित होगा, लेकिन बढ़त देख सपाई अपनी जीत मान चुके हैं।
बढ़त देख उड़ा रंग-गुलाल
फूलपुर और गोरखपुर संसदीय सीट के लिए हुए उपचुनाव में सत्ताधारी दल भाजपा सपा से बुरी तरह पिछड़ गई है। गोरखपुर में 15 राउंड तक सपा ने बीजेपी से 22000 से ज्यादा की बढ़त बना ली है,, जबकि फूलपुर में यह बढ़त 22848 वोटों की है। उम्मीदवारों की बढ़त देख सपा नेता और कार्यकर्ता एक-दूसरे को मिठाईयां खिलाना शुरू कर दिये हैं। सपा के नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में सैकड़ों की संख्या में सपाई पहुंच गए और ढोल-नगाड़े की धुन में थरकने लगे। दिन में आतिशबाजी का नजारा सपा कार्यालय में देखने को मिली, वहीं रंग और गुलाल भी उड़ा।
गुमराह कर जीतते रहे चुनाव
सपा नगर अध्सक्ष ने कहा कि भाजपा ने विकास के नाम पर लोगों को गुमराह कर चुनाव जीते, लेकिन चार साल के मोदी और एक साल के योगी सरकार ने जमीन पर एक भी कार्य नहीं किए। नगर अध्यक्ष ने बसपा सुप्रीमो मायावती का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि हम दोनों दलों ने संप्रदायिक ताकतों के खिलाफ सड़क पर लड़ते रहे। फूट डालो और राज करो के तहत हमें बाट दिया गया, पर अब ऐसा नहीं होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो के नेतृत्व में हम सभी कार्यकर्ता भाजपा को हराने के लिए तैयार है। अब सपा कार्यकर्ता 2019 के लिए लोगों के घर-घर जाएंगे और झूठ की सत्ता पर बैठे भाजपाईयों की पोल खोलेंगे।
आने वाला वक्त समाजवादियों का होगा
नवनिर्वाचित पार्षद नेहा यादव की अगुवाई में पहुंचे हजार से अधिक संख्या में कार्यकर्ता ने जय अखिलेश, जय अखिलेश के नारों से पूरे शहर को जोश से भर दिया। सपा के नेताओं ने शहर में कहा कि जो परिणाम आ रहे हैं वो सपा के लिए सुखद हैं। साथ ही ये भाजपा की नीतियों की सच्चाई उजागर कर रही है। जिस तरह से भाजपा के शासनाकाल में अराजकता का माहौल था उसी के आधार पर जनता ने वोट दिया है। सपा पार्षद नेहा यादव ने कहा कि नवाबगंज वार्ड में पानी, सड़क, सुरक्षा और सफाई की विकराल समस्या है। हमने मेयर सहित नगर आयुक्त से शिकायत की, लेकिन सत्ता के नशे में चूर भाजपा के जनप्रतिनिधि और सरकारी अफसर कुछ सुनने को तैयार नहीं है। वक्त बदल रहा है और आने वाला समय समाजवादियों को होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो