script

सपा नेता ने ढहा दी खून-पसीने की कमाई से बनीं दीवार

locationकानपुरPublished: Dec 26, 2018 01:05:23 am

Submitted by:

Vinod Nigam

पूर्प जिलाध्यक्ष ने दिखाई दबंगई, एडीजी के आदेश पर नौबस्ता पुलिस ने दर्ज की एफआईआर।

sp former district president alleged trespassing plot fir filed

सपा नेता ने ढहा दी खून-पसीने की कमाई से बनीं दीवार

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बाहुबली, लड़ाकू और अराजकता फैलाने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक-एक कर बाहर निकाल रहे हैं, बावजूद सपाई अपनी पुरानी आदतों से बाज नहीं आर रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष ने एक गरीब के बन रहे घर पर धावा बोल दिया। जेसीबी मंगवाकर गरीब की दिवार व छत को गिरावा दिया। इतना ही विरोध करने पर पीड़ित के साथ मजदूरों को बांधकर पीटा। पीड़ित ने थाने जाकर फरियाद लगाई तो थानेदार ने उल्टा जेल भेजने की धमकी दे डाली। जिसके कारण वो एडीजी अविनाश चंद्रा के दर पर जाकर फरियाद की। एडीजी के आदेश पर सपा नेता के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चलवा दी जेसीबी
देहली सुजानपुर निवासी राजकुमार श्रीवास्तव ने कुछ माह पहले नौबस्ता थानाक्षेत्र स्थित यशोदा नगर में बैंक की नीलामी से एक प्लॉट खरीदा था। बीते सप्ताह राजकुमार प्लॉट का निर्माण शुरू कराया तो सपा नेता महेंद्र सिंह यादव साथियों के साथ पहुंच गए। उन्होंने निर्माण कार्य बंद करा दिया और दोबारा शुरू कराए जाने पर जान से मारने की धमकी दी। मनोज ने बताया कि सपा नेता के जाने के बाद उसने नौबस्ता पुलिस को जानकारी दी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। जिसके चलते हमने फिर से घर का निर्माण कार्य शुरू करा दिया। खबर मिलते ही सपा नेता अपने दर्जनभर साथियों के साथ आ धमका और दिवार व छत को गिराने के साथ हमें और मजदूरों को पीटा।

सीएम से मेरी पहचान
पीड़ित राजकुमार ने बताया कि महेंद्र सिंह ने जेसीबी मंगाकर कर प्लॉट की दीवारों को गिरवा दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। घर के निर्माण में करीब 50 हजार रूपए खर्च हो गए। हमने सपा नेता के पैर पकड़े पर वो नहीं माना। हमने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिकायत करने की धमकी दी तो सपा नेता ने कहा कि उनसे भी हमारी पहचान है। योगी सरकार में हमारे कई साथी मंत्री है। सपा नेता की धमकी के चलते हमने घर का निर्माण रूकवा, नौबस्ता थाने पहुंचे। यहां थानेदार से आपबीती बताई तो उन्होंने कहा कि नेता जी जो पैसा दे रहे हैं वह ले लो। खादी से मत भिड़ो।

एडीजी के दर पर लगाई गुहार
राजकुमार ने बताया कि नौबस्ता पुलिस ने जब कार्रवाई करने से इंकार कर दिया तो हमएडीजी अविनाश सिंह के पास पहुंचे और उन्हें घटनाक्रम की जानकारी दी। एडीजी ने इंस्पेक्टर नौबस्ता को जमकर फटकार लगाई और तत्काल मुकदमा दर्ज कर दो दिन के अंदर जांच के बाद रिपोर्ट देने को कहा। एडीजी की फटकार के बाद नौबस्ता पुलिस ने सपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर समर बहादुर सिंह के मुताबिक महेंद्र सिंह यादव पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो