कानपुर

ग्राम प्रधान वैशाली यादव ने कहा वह रोमानिया में है, बीजेपी सरकार को बदनाम नहीं कर रही

पुरसौली ग्राम प्रधान ने रोमानिया से नया वीडियो जारी किया है। जिसमें उसने बताया है कि वह यूक्रेन से निकलकर अब रोमानिया आ गई है। इसके पहले उसने एक वीडियो वायरल करके भारत सरकार से मदद मांगी थी। जिसे गलत तरीके से भारत में फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर जगह राजनीति नहीं है। एडीएम ने कहा पंचायती राज अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई होगी।

कानपुरMar 02, 2022 / 09:59 pm

Narendra Awasthi

ग्राम प्रधान वैशाली यादव ने कहा वह रोमानिया में है, बीजेपी सरकार को बदनाम नहीं कर रही

यूक्रेन से अपना वीडियो वायरल कर भारत सरकार से मदद मांगने वाली ग्राम प्रधान ने कहा कि देश में उसके वीडियो को गलत तरीके से फैलाया जा रहा है। जिसमें बताया जा रहा है कि भारत में रहते हुए वह बीजेपी सरकार को बदनाम करने के लिए यह कर रही है। उन्होंने कहा कि यह गलत है। हर जगह राजनीति नहीं होनी चाहिए। इस समय वह यूक्रेन से निकलकर रोमानिया आ गई है। इस संबंध में एडीएम ने कहा कि वैशाली यादव का करंट लोकेशन रोमानिया है। जो लगातार कंट्रोल रूम से संपर्क में है और उसने अपनी लाइव लोकेशन भी भेजी है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान के खिलाफ पंचायती राज अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

वैशाली यादव ने रोमानिया से अपना वीडियो वायरल करके बताया है कि कुछ दिन पहले उन्होंने अपना एक वीडियो वायरल करके भारत सरकार से हेल्प मांगी थी। वह यूक्रेन में फंसी है। भारत सरकार उसकी मदद करें। जिसे भारत में गलत तरीके से फैलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बीजेपी गवर्नमेंट को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। वैशाली यादव इंडिया में रहकर इस तरह का वीडियो बना रही है। उन्होंने कहा कि यह गलत है। हर चीज को राजनीतिक मुद्दा बनाना जरूरी नहीं होता है। उस समय मैं यूक्रेन में थी। अब रोमानिया आ चुकी हूं। बहुत जल्दी मैं इंडिया आ जाऊंगी। उन्होंने कहा कि जब तक सही बात पता ना हो उस चीज को फैलाना नहीं चाहिए। हर चीज में राजनीति जोड़ना जरूरी नहीं है। इस जगह कभी आप भी हो सकते हैं। उनके विषय में सोचिए जो यहां पर फंसे हुए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस तरह के वीडियो को वायरल ना करें।

यह भी पढ़ें

कमर्शियल सिलेंडर के दाम में भारी वृद्धि, अब इस रेट में मिल रहा सिलेंडर

एडीएम ने कहा…

इस संबंध में एडीएम ने कहा कि वैशाली यादव यूक्रेन में अध्ययन कर रही है। अब यूक्रेन से निकल कर वह रोमानिया आ गई है। जनपद में स्थापित कंट्रोल रूम के संपर्क में है। उनके द्वारा लाइव लोकेशन भी भेजी गई है। उन्होंने बताया कि वैशाली यादव जिले की परसोली की ग्राम सभा की प्रधान है। चुकिं वह ग्राम प्रधान भी है। इसलिए पंचायती राज अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Home / Kanpur / ग्राम प्रधान वैशाली यादव ने कहा वह रोमानिया में है, बीजेपी सरकार को बदनाम नहीं कर रही

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.