scriptदबंगों ने की अंधाधुंध फायरिंग, तीन युवक घायल | Sturdy people blindly fired, 3 youth injured | Patrika News

दबंगों ने की अंधाधुंध फायरिंग, तीन युवक घायल

locationकानपुरPublished: Apr 18, 2018 02:29:18 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

घायलों को अस्पताल में किया एडमिट, एक ही हालत नाजुक।
 

Sturdy people blindly
कानपुर. योगी सरकार में लगता है अपराधी बेलगाम हो गए हैं, उन्हें पुलिस का जरा भी भय नहीं है। वे खुलेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। कानपुर में दबंगों ने अंधाधुंध फायरिंग कर कर दी जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बेखौफ दबंगों ने करीब दस राउंड फायरिंग की और मौके से टहलते हुए आसानी से फरार हो गए। सभी घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक की हालत नाजुक बनी हुई है।
वहीं पुलिस आरोपियों की शिनाख्त के लिए घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पीडि़तों की पहचान अनुराग दुबे, रोहित और राकेश के तौर पर हुई है। पुलिस ने सभी घायलों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डाक्टरों ने गंभीर हालत होने पर तीनों को रीजेंसी हास्पिटल रेफर कर दिया। घायलों में अनुराग दुबे पूर्व जिला पंचायत सदस्य है, जबकि घायल अनुराग उसका आपराधिक रिकॉर्ड पाया गया है, जो अपने चचेरे भाई विकास दुबे के साथ कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।
जानकारी के मुताबिक वारदात कल्याणपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ी पुलिया के पास हुई, जहां पीडि़त बैठे हुए थे। इसी दौरान तमंचा और रायफल के साथ दबंग मौके पर पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी और जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक हमलावर बंदूक लहराते हुए फरार हो गए।
पीडि़तों की पहचान अनुराग दुबे, रोहित और राकेश के तौर पर हुई है। पुलिस ने सभी घायलों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डाक्टरों ने गंभीर हालत होने पर तीनों को रीजेंसी हास्पिटल रेफर कर दिया। घायलों में अनुराग दुबे पूर्व जिला पंचायत सदस्य है, जबकि घायल अनुराग उसका आपराधिक रिकॉर्ड पाया गया है, जो अपने चचेरे भाई विकास दुबे के साथ कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का यह कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और वहीं घायलों का इतिहास भी खंगाला जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द की उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो