कानपुर

दरोगा ने भाजपा नेता को पीटा, कार्यकर्ताओं ने थाने को घेरा

मकान बनवाने के विवाद में दोनों पक्षों को चौकी ले जाने पर गए थे भाजपा नेताए,सीओ ने आरोपित चौकी प्रभारी को हटाने के साथ जांच बैठाई।

कानपुरDec 30, 2018 / 07:27 pm

Vinod Nigam

दरोगा ने भाजपा नेता को पीटा, कार्यकर्ताओं ने थाने को घेरा

कानपुर। पनकी थानाक्षेत्र के शांतिनगर केनाल पटरी निवासी भाजपा नेता का अपने पड़ोसी महिला से मकान को लेकर कई माह से विवाद चल रहा है। भाजपा नेता ने घर का निर्माण शुरू करा दिया। महिला ने विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद होने लगा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को चौकी ले आई। भाजपा नेता के अरेस्ट की जानकारी मिलने पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजय पाल उर्फ अज्जू अपने समर्थकों के साथ चौकी पहुंचे। अजय पाल ने दरोगा से भाजपा नेता को छोड़े जाने को कहा, पर उन्होंने मना कर दिया। अजय पाल का आरोप है कि दरोगा ने उन्हें अपशब्द कहे और फिर पुलिसकर्मी की मदद से उनकी पिटाई कर दी। इसकी जानकारी जैसे ही भाजपाईयों को हुई तो वो सीधे थाने पहुंच गए और दरोगा के खिलाफ कार्रवाई को लेकर धरने पर बैठ गए। सीओ ने किसी तरह से उन्हें शान्त करा पूरे प्रकरण की जांच का आश्वासन दिया, तब कहीं वो मानें।

दोनों पक्षों को ले गए चौकी
शांति नगर केनाल पटरी निवासी शैलेश कुमार व पड़ोसी विमला देवी के बीच जमीन को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है। शैलेश ने बताया कि शनिवार को वह अपनी जगह पर निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी बीच विमला आकर अपशब्द बोलने लगी। मैंने उसे रोकने की कोशिश की तो उसके पक्ष से कईलोग आ गए और हमारे साथ मारपीट करने लगे। इस बीच मेरे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मेरे साथ ही विमला व अन्य लोगों को इंडस्ट्रियल एरिया चौकी ले आई। शैलेश का आरोप है कि विमला के पक्ष में सपा के नेता आ गए और उन्होंने दरोगा को पैसे देकर मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने को कहा। जानकारी मिलते ही मैंने पार्टी के पदाधिकारियों को जानकारी दी।

चौकी पहुंचे उपाध्यक्ष
शैलेश के पक्ष में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजय पाल उर्फ अज्जू को चौकी पहुंचे और दरोगा से निष्पक्ष कार्रवाई को कहा। अजय पाल का आरोप है कि विरोधकरने पर दारोगा ने उन्हें पीट दिया और अभद्र टिप्पणियां भी की और पुलिस के जरिए चौकी से चले जाने को कहा। अजय ने बताया कि दरोगा ने कहा कि यदि तुम यहां से नहीं गए तो तुम्हें भी जेल भेज दूंगा। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष का आरोप है कि दरोगा का समाजवादी पार्टी से गहरा रिश्ता है और विमला के पक्ष में सपाई दरोगा से मिले और भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई को कहा।

थाने के बाहर धरने पर बैठे
पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष की पिटाई की जानकारी रविवार सुबह की भाजपाईयों को हुई तो थाने पहुंचकर आक्रोश जता हंगामा शुरू कर दिया। भाजपा कार्यकर्ता आरोपित दारोगा के निलंबन की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। कल्याणपुर सीओ राजेश पांडे थाने पहुंचे और उन्हें समझाया। सीओ ने बताया कि चौकी प्रभारी को हटा दिया गया है और उनपर लगे आरोपों की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं दरोगा ने बताया कि भाजपा नेता के लगाए सारे आरोप गलत हैं। शैलेश ने महिला के साथ मारपीट की थी। हम दोनों के बीच समझौते की बात कह रहे थे, तभी अजय पाल आ गए और हमें अपशब्द कहे।

Home / Kanpur / दरोगा ने भाजपा नेता को पीटा, कार्यकर्ताओं ने थाने को घेरा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.