scriptIND vs NZ Test Cricket: अपने खास अंदाज में ग्रीनपार्क में भी नजर आए चाचा हिंदुस्तानी, उन्होंने किया दावा | subhash chandel or chacha hindustani reached in green park kanpur | Patrika News

IND vs NZ Test Cricket: अपने खास अंदाज में ग्रीनपार्क में भी नजर आए चाचा हिंदुस्तानी, उन्होंने किया दावा

locationकानपुरPublished: Nov 27, 2021 10:33:41 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

नोएडा के रहने वाले सुभाष चंदेल उर्फ़ चाचा हिन्दुस्तानी ग्रीनपार्क में हो रहे भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच देखने अनोखे अंदाज में पहुंचे। भारतीय खिलाड़ियों द्वारा सुभाष को उनके क्रिकेट प्रेम के चलते यह नाम दिया गया है। ग्रीनपार्क में भी सुभाष कुछ ऐसे ही अंदाज में पहुंचे। उनका दावा है कि उन्होंने विदेश की धरती पर भी क्रिकेट देखने के दौरान तिरंगा फहराया है।

IND vs NZ Test Cricket: अपने खास अंदाज में ग्रीनपार्क में भी नजर आए चाचा हिंदुस्तानी, उन्होंने किया दावा

IND vs NZ Test Cricket: अपने खास अंदाज में ग्रीनपार्क में भी नजर आए चाचा हिंदुस्तानी, उन्होंने किया दावा

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. India v/s NZ Test क्रिकेट प्रेमी चाचा हिंदुस्तानी के क्रिकेट का जुनून कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में भी देखने को मिला। दरअसल चाचा हिंदुस्तानी का वास्तविक नाम सुभाष चंदेल है, जो नोएडा के रहने वाले हैं। मगर उनके खेल के इतने बड़े प्रशंसक होने के चलते कई क्रिकेटरों सहित अन्य लोग भी चाचा हिंदुस्तानी कहते हैं। वह देश और दुनिया में होने वाले मैचों में भी जा चुके हैं। और। भारतीय खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन में वहां भी तिरंगा फहराया। सुभाष चंदेल कानपुर में भी भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट क्रिकेट देखने के लिए पहुंचे। उनके तन पर तिरंगे के रंग में रंगा धोती-कुर्ता और पगड़ी को लोग देखते ही रह गए।
यूपी के क्रिकेट खिलाड़ियों के हैं बेहद करीबी

कहा जाता है कि वह ऐसे खेल प्रशंसक हैं, जिनके विशेष अंदाज के कारण टीम इंडिया का हर खिलाड़ी उन्हें पहचानता है। यहां तक कि यूपी से संबंधित खिलाड़ियों से वह बेहद करीबी भी हैं। उनकी इसी खासियत को लेकर क्रिकेट प्रेमियों ने उन्हें चाचा हिंदुस्तानी का खिताब दिया है। हालांकि सुभाष चंदेल का नोएडा में साड़ियों का शोरूम है। उनका दावा है कि वह पहले ऐसे प्रशंसक हैं, जो पाकिस्तान के क्रिकेट स्टेडियमों में भारत से होने वाले मैचों में तिरंगा लेकर पहुंचते हैं और फहराते हैं।
सुभाष उर्फ चाचा हिंदुस्तानी का है दावा

लाहौर में 2004 और फैसलाबाद में 2006 में राष्ट्रध्वज फहराया था। टीम इंडिया की हौसला बढ़ाने 2009 में दक्षिण अफ्रीका, 2012 में श्रीलंका में हुए टी-20 वर्ल्डकप और 2014 में बांग्लादेश जा चुके हैं। अब तो बीसीसीआई भी उन्हें खास तौर पर आमंत्रित करता है। वह किसी एक खिलाड़ी नहीं बल्कि पूरी टीम इंडिया के प्रशंसक हैं। वह यूपी के खिलाड़ी आरपी सिंह, सुरेश रैना, पीयूष चावला और प्रवीण त्यागी से भी काफी नजदीक हैं। चाचा हिंदुस्तान अपने इस अंदाज के साथ तिरंगा कलर के कपड़े पहनकर ग्रीनपार्क पहुंचे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो