पूरा मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बारा टोल प्लाजा का है। मिली जानकारी के मुताबिक जरसेन के अस्पताल में तैनात डॉक्टर रवि कुशवाहा टोल पार करने के लिए टोल बूथ पर पहुंचे। टोलकर्मी द्वारा उसी दरमियान डॉक्टर से टोल मांगा गया। इस पर दोनों में बहस हो गई। आरोप है कि अचानक डॉक्टर रवि कुशवाहा आक्रोशित हो गए और दबंगई दिखाते हुए अपनी कमर से पिस्टल निकाल कर बूथ पर तैनात टोलकर्मी पर तान दी। अचानक डॉक्टर द्वारा तानी गई पिस्टल देख टोलकर्मी डर गया और बूथ में छिप गया।
इस मामले ले संबंध में जिले के अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि टिकट कलेक्टर द्वारा टोल शुल्क मांगने पर दोनों में कहासुनी हुई। टोलकर्मी के द्वारा तहरीर दी गई है, जिस पर अभियोग पंजीकृत करते हुए डॉक्टर की पिस्टल भी कब्जे में ली गई है।