scriptदंगल में सियासी दांव ने बढ़ा दी हलचल, भाजपा में जा सकते सपा सांसद | sukhram singh yadav can join bjp including his son | Patrika News

दंगल में सियासी दांव ने बढ़ा दी हलचल, भाजपा में जा सकते सपा सांसद

locationकानपुरPublished: Oct 19, 2019 01:23:37 am

Submitted by:

Vinod Nigam

मेहरबान सिंह के पुरवा में आयोजित दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ करने आए थे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश सरकार की थप-थपाई पीठ, यूपी में खत्म कर दिया गुंडाराज।

दंगल में सियासी दांव ने बढ़ा दी हचहच, भाजपा में जा सकते सपा सांसद

दंगल में सियासी दांव ने बढ़ा दी हचहच, भाजपा में जा सकते सपा सांसद

कानपुर। कभी समाजवादी पार्टी का गढ़ और घर में शुमार रहा मेहराबान सिंह का पुरवा शुक्रवार को भगवा दिखा। चैधरी हरमोहन सिंह यादव की 98 वी जयंती के अवसर पर विराट दंगल का आयोजन रखा गया, जिसमें सपाईयों के बजाए भाजपा के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने दंगल का शुभारंभ किया। फिर सपा सांसद चैधरी सुखराम सिंह यादव के बेटे मोहित यादव के गले में हाथ डालकर कहा कि अब वह हमारे साथ हैं। इसी के बाद कानपुर में सियासत का गर्म है और कयास लगाए जा रहे हैं कि सपा के राज्यसभा सांसद सुखराम अपने बेटे के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

विराट दंगल का आयोजन
मेहराबान सिंह का पुरवा में विराट दंगल का आयोजन रखा गया। जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, केंद्रीय गृहराज्यमंत्री चित्यानंद राय सहित कई भाजपा के दिग्गजों को बुलाया गया था। भाजपा प्रदेश ने खुले मंच से ऐलान कर दिया कि अब सुखराम सिंह यादव और उनके बेटे मोहित यादव हमारे साथ हैं। इसी के बाद सियासत तेज हो गई। जब मंच पर लोगों को संबोधित करने के लिए खुद सपा सांसद सुखराम सिंह यादव आए तो उन्होंने भी केंद्र सरकार की तारीफों के पुल बांधे। इस दौरान सपा सांसद ने मोदी सरकार के कार्यो की तारीख की। हलांकि भाजपा में शामिल होने के प्रश्न पर उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया।

सपा से चल रहे नाराज
बतादें सुखराम सपा नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं और अब वे शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रसपा के कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं। पिछले कई महीने से यह अटकलें लग रही हैं कि सुखराम सिंह भाजपा में जा सकते हैं क्योंकि सपा नेतृत्व उनकी नाराजगी दूर नहीं कर रहा है और शिवपाल की पार्टी का भविष्य भी अच्छा नहीं दिख रहा है। ऐसे में राज्यसभा में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए भाजपा सुखराम को पार्टी में शामिल कर सकती है।

बेटे के बाद पिता
सपा सांसद के करीबियों की मानें तो पहले मोहित यादव और फिर सुखराम भाजपा का दामन थाम सकते हैं। मोहित ने भाजपा में शामिल होने एलान तो नहीं किया पर उन्होंने भाजपा अध्यक्ष के बयान का खंडन भी नहीं किया। सपा सांसद के एक करीबी के मुताबिक पूरे कार्यक्रम का आयोजन मोहित यादव ने रखा था। मोहित यादव पिछले कई माह से भाजपा के बड़े नेताओं के संपर्क हैं और जल्द ही भगवा गमछा धारण कर सकते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो