scriptरिश्ते को किया तार-तार, दस साल की भांजी के साथ किया दुष्कर्म | Taking a pretext to show the fair, wrongdoing was done with an innocen | Patrika News

रिश्ते को किया तार-तार, दस साल की भांजी के साथ किया दुष्कर्म

locationकानपुरPublished: Jun 20, 2019 01:21:42 pm

आरोपी मामा ने मेला दिखाने के बहाने घर ले जाकर किया मुंह कालापुलिस ने दुष्कर्म और पास्को एक्ट में मामला किया दर्ज, आरोपी फरार

rape

रिश्ते को किया तार-तार, दस साल की भांजी के साथ किया दुष्कर्म

कानपुर। मासूम बच्चियों के साथ होने वाली दुष्कर्म की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा है। ताजा मामला शहर के बजरिया इलाके का है। यहां रिश्तों को शर्मसार करते हुए मामा ने मेला दिखाने के बहाने अपने घर ले जाकर दस साल की भांजी के साथ दुष्कर्म किया। अपने बहनोई की भांजी के साथ भी अश्लीलता की। पीडि़त बच्चियों ने जब घटना परिजनों को बताई तो उन्होंने बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज की। आरोपी फरार है।
मेला दिखाने के बहाने अपने घर ले गया
बजरिया के फूलमती तिराहे के पास रहने वाला जानूखान ईद के तीसरे दिन चमनगंज निवासी अपनी बहन के घर गया था। पीडि़त बच्ची के पिता के मुताबिक इस दौरान वह उनकी बेटी, बेटा और उनकी भांजी को लेकर इफ्तिखाराबाद में मेला दिखाने की बात कहकर घर से ले गया था। वहां से वह सभी बच्चों को लेकर अपने घर चला गया। उसके घर पर कोई मौजूद नहीं था। वहां जानूखान ने अपनी भांजी के साथ दुष्कर्म किया। बहनोई की भांजी से भी अश्लील हरकतें कीं। फिर दोनों को उनके घर के बाहर छोड़कर भाग निकला।
एसएसपी से शिकायत पर हुई सुनवाई
घर लौटी मासूम ने जब यह बात परिजनों को बताई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर वाले बच्ची को लेकर थाने गए और पूरी घटना बताई तो पुलिस ने उन्हें टरका दिया। परिजन फिर सीओ आफिस गए तो वहां भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद पीडि़त पक्ष ने एसएसपी अनंत देव से गुहार लगाई। एसएसपी ने पूरे मामले को सुना और बजरिया थाना पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया, जिसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म और पास्कोएक्ट का मामला दर्ज किया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है, पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी पर वह नहीं मिला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो