scriptतांत्रिक ने किशोरी को अगवा कर कराया धर्म परिवर्तन | Tantric kidnapped teenager and converted | Patrika News

तांत्रिक ने किशोरी को अगवा कर कराया धर्म परिवर्तन

locationकानपुरPublished: Sep 10, 2020 03:42:37 pm

Submitted by:

Neeraj Patel

सरसौल के महाराजपुर थाना क्षेत्र में तांत्रिक ने किशोरी को अगवा कर धर्म परिवर्तन करवा दिया।

तांत्रिक ने किशोरी को अगवा कर कराया धर्म परिवर्तन

तांत्रिक ने किशोरी को अगवा कर कराया धर्म परिवर्तन

कानपुर. सरसौल के महाराजपुर थाना क्षेत्र में तांत्रिक ने किशोरी को अगवा कर धर्म परिवर्तन करवा दिया। पुलिस ने देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उस पर अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं, युवती को मेडिकल जांच के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। महाराजपुर के एक गांव निवासी रिक्शा चालक की 17 वर्षीय बेटी को फैय्याज अली ने प्रेम जाल में फंसा लिया। उसने किशोरी को अपना हिंदू नाम बताया था। वह तंत्र-मंत्र भी करता है।

किशोरी के भाई का आरोप है कि रविवार दोपहर किशोरी घर से बाहर दुकान में सामान लेने गई थी । तभी आरोपी फैय्याज अली ने किशोरी को अगवा कर लिया। आरोप है कि उसने किशोरी का धर्म परिवर्तन करा दिया। भाई की तहरीर पर महाराजपुर पुलिस ने सोमवार रात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है। आरोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो