31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Live Ind vs Nz: रोमांचक मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया, दर्शक खुशी से झूमे

न्यूजीलैंड बनाम भारत के बीच ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले गए तीसरे एक दिवसीय मैच में टीम इंडिया अंतिम छड़ों में पासा पलटते हुए मैच जीत लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Shatrudhan Gupta

•

Updated: 29 Oct 2017, 10:31 PM IST

Team India

Team India

कानपुर. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला गया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 338 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में न्यूजीलैंड ने सात विकेट खोकर 331 रन ही बना पाई और भारत ने छह रन यह मैच जीत लिया। तीसरे एक दिवसीय मैच में टीम इंडिया अंतिम छड़ों में पासा पलटते हुए मैच जीत लिया, लेकिन पहले से लेकर आखिरी ओवर तक मैच में पलड़ा कीवियों का भारी रहा। लाथम जिस तरह से खेल रहे थे, उससे स्टेडियम में बैठे ४० हजार से ज्यादा दर्शकों के चेहरों पर मायूसी नजर आ रही थी, लेकिन अंतिम समय में भारतीय गेंदबाज कीवियों पर भारी पड़े और मैच अपने पाले में कर लिया।

49 ओवर में भुवनेश्वर की दूसरी गेद में ***** लगते ही पूरे स्टेडियम में सन्नाटा छा गया, लेकिन चार बॉल उन्होंने सटीक लेंथ पर डालकर टीम इंडिया की जीत की अधारशिला रख दी। टीम के जीतने के बाद कानपुर में दिवाली जैसा महौल है। लोग घरों के बाहर निकलकर पटाखे फोड़कर जीत का जश्र मना रहे हैं। वहीं, भारत की जीत के बाद कई स्थानों पर युवाओं ने जय श्री राम के नारे भी लगाए।

दर्शक टस के मस नहीं हुए

ग्रीनपार्क स्टेडियम में चालीस हजार दर्शक 100 ओवरों तक कुर्सी पर चिपके रहे। दोनों टीमों ने कानपुर में अव्वल दर्जे का क्रिकेट खेला। 45 ओवर तक मैच कीवी टीम के पक्ष में था। इसी दौरान बुमराह की गेद पर रन नहीं बना और लॉथम रन लेने के लिए दौड़ पड़े और रन आउट हो गए। लाथम के आउट होते ही दर्शक बुमराह-बुमराह के नारे लगाने लगे। मैच के दौरान कई दर्शक टीम इंडिया की हालत खराब होने पर रोते हुए दिखे। मैच देखने के लिए स्कूली बच्चे भी स्टेडियम में मौजूद थे। कीवी टीम को जब आखिरी ओवर में १५ रन की जरूरत थी तो इंडिया के समर्थक अपनी-अपनी कुर्सियों से खड़े हो गए और भारत की जीत के लिए प्रार्थना की।

जब स्टेडियम में घुसा प्रशंसक

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपना 32वां शतक पूरा किया। मैच के दौरान ही उनका एक फैन मैदान के अंदर घुस गया। विराट कोहली ने इशारा किया फिर सुरक्षा कर्मी मैदान की ओर भागे। हालांकि तुरंत ही उसे पकड़ कर बाहर कर दिया गया। प्रशंसक के हाथ में एक तिरंगा भी था। जानकारी के मुताबिक शख्स का नाम राहुल है और वह कौशांबी का रहने वाला है। कौशांबी से कानपुर मैच देखने के लिए 1300 रुपए का टिकट लिया था। हालांकि पुलिस ने उसे पकड़ कर कोतवाली में बैठा लिया है। वह विराट का शतक पूरा होने के बाद बधाई देने के लिए मैदान के अंदर आया था।

रोहित शर्मा के लिए लकी ग्रीनपार्क

न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले दो मैचों में असफल रहे रोहित शर्मा के लिए ग्रीनपार्क स्टेडियम फिर लकी साबित हुआ। तीसरे और निर्णायक मुकाबले में रोहित का बल्ला खूब चला। रोहित ने यहां 138 गेंदों में 147 रन की धमाकेदार पारी खेली। वह ग्रीनपार्क पर अपने पुराने 150 रन का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। 147 के स्कोर पर कीवी गेंदबाज सेंटनर का शिकार होकर रोहित पवेलियन लौट गए। रोहित ने 18 चौके और 2 छक्कों के साथ कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। वनडे कॅरियर का 15 वां शतक जड़ रोहित ने टीम इंडिया को 337 रन के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। विराट के साथ दूसरे विकेट के लिए 230 रन की साझेदारी की। रोहित कानपुर में लगातार दो शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं।