scriptबेटी से दुष्कर्म के आरोपी पिता को साल की कैद | Ten years imprisonment for rape in Kanpur's Chamanganj | Patrika News

बेटी से दुष्कर्म के आरोपी पिता को साल की कैद

locationकानपुरPublished: Aug 22, 2019 03:00:40 pm

चमनगंज का मामला, सौतेली मां और पिता पर बेटी ने लगाया आरोप आरोपी के वकील का दावा, संपत्ति हड़पने के लिए रची गई साजिश

Chamanganj, misdemeanor

बेटी से दुष्कर्म के आरोपी पिता को साल की कैद

कानपुर। अपर जिला जज ने बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी पिता को दस वर्ष की सजा सुनाई है। आरोपी पिता मोहम्मद हसनैन थाने में विशेष पुलिस अधिकारी था। हालांकि उसके वकील ने हसनैन को निर्दोष बताते हुए इसे साजिश करार दिया है, ताकि उसकी संपत्ति पर कब्जा किया जा सके। वकील ने हसनैन के बड़े भाई पर साजिश रचने का आरोप लगाया है, जिसमें उसकी बेटी भी शामिल है।
चमनगंज का मामला
बताया जाता है कि चमनगंज की रहने वाली युवती ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। १२ अप्रैल २०१६ को उसने एसएसपी को पूरी कहानी बतायी। युवती ने बताया कि बचपन में माता-पिता का तलाक होने के कारण उसके ताऊ और मामा ने उसे पाल-पोसकर बड़ा किया। जब वह बड़ी हुई तो उसका पिता उसे जबरन अपने साथ ले आया। युवती का आरोप है कि पिता उसके साथ दुष्कर्म करता था।
सौतेली मां ने अपने भाई से कराया निकाह
युवती ने बताया कि उसकी सौतेली मां ने दोगुनी उम्र वाले अपने भाई के साथ उसका जबरन निकाह करा दिया था। उसका पिता इसके बाद भी अपनी मनमानी करता रहा। एक दिन उसके पति ने सब देख लिया और उसे तलाक दे दिया। जिस कारण मजबूरी में फिर से उसे अपने पिता के घर पर रहना पड़ा और फिर से वही सब होने लगा।
जबरन कराया गर्भपात
पीडि़ता ने आपबीती बयां करते हुए बताया कि पति से तलाक के बाद पिता के घर रहते हुए वह गर्भवती हो गई थी, जिसके बाद पिता औश्र सौतेली मां ने मिलकर उसका गर्भपात करवाया। उसने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए वह थाने गई, पर उसका पिता थाने में एसपीओ है, इसलिए उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
हसनैन ने की जान देने की कोशिश
दूसरी ओर जेल में बंद आरोपी मोहम्मद हसनैन ने जेल में आत्महत्या करने का प्रयास किया था। उसके वकील ने बताया कि उसे झूठे केस में फंसाया गया है। आत्मगलानि के चलते उसने जान देने का प्रयास किया। हसनैन के बड़े भाई और उसकी बेटी ने मिलकर यह साजिश रची है, ताकि उसका मकान हड़प किया जा सके।

ट्रेंडिंग वीडियो