scriptसिपाही ने खाकी को किया शर्मसार, महिला से दुष्कर्म के बाद बनाया वीडियो | The crime committed by the soldier by the marriage ceremony | Patrika News

सिपाही ने खाकी को किया शर्मसार, महिला से दुष्कर्म के बाद बनाया वीडियो

locationकानपुरPublished: Jun 22, 2019 12:59:50 pm

महिला के इंकार करने पर देता था वीडियो वायरल करने की धमकीबोला मुंह खोला तो जान से मार दूंगा, एसपी वेस्ट से की शिकायत

rape

सिपाही ने खाकी को किया शर्मसार, महिला से दुष्कर्म के बाद बनाया वीडियो

कानपुर। खाकी वालों पर महिलाओं की सुरक्षा का जिम्मा होता है, लेकिन एक सिपाही ने खाकी पर ही दाग लगा दिया। उसने एक महिला से पहले दुष्कर्म किया और फिर उसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद भी बार-बार सिपाही महिला से दुष्कर्म करता रहा, महिला ने विरोध किया तो सिपाही ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। जब महिला ने पुलिस में जाने की बात कही तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। आखिरकार किसी तरह हिम्मत जुटाकर महिला ने सीधे एसपी वेस्ट से शिकायत की तो एसपी के आदेश पर मामले की जांच शुरू करा दी गई है।
लेन-देन के विवाद के दौरान हुआ था संपर्क
नवाबगंज के ज्योरा निवासी महिला का शिवराजपुर में लेन-देन का विवाद था। इस मामले की शिकायत लेकर वह शिवराजपुर थाने गई थी। यहां उसका संपर्क सिपाही वीरेंद्र सिंह से हुआ। विवाद में मदद दिलाने का वादा करके वीरेंद्र ने महिला से दोस्ती कर ली। इसी दौरान सिपाही ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया।
वीडियो वायरल करने की धमकी
महिला ने एसपी वेस्ट को बताया कि लगातार वीडियो की आड़ में सिपाही उसका शारीरिक शोषण करता रहा। विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। कुछ दिन पहले सिपाही ने उसके घर में आकर दुष्कर्म किया और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी है। महिला ने बातया कि अलग-अलग थानों में तैनाती के दौरान भी सिपाही ने दुष्कर्म किया है। एसपी वेस्ट ने बताया कि महिला ने सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। नवाबगंज इंस्पेक्टर जांच कर रहे हंंंंै।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो