कानपुर

उगते सूर्य को अर्घ देकर छठ पूजा का समापन, तस्वीरों में देखें झलक

5 Photos
Published: November 20, 2023 01:09:52 pm
1/5

छठ के त्योहार पर कानपुर का माहौल भक्तिमय रहा। लोक आस्था के महापर्व छठ का आज उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही समापन हो गया है।

2/5

छठ महापर्व पर आज सुबह पूरे विधिवत तरीके से उगते हुए सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया गया।

 

3/5

छठ महापर्व की शुरुआत 17 नवंबर को हुई थी। जहां कानपुर में छठ व्रतियों के लिए खास व्यवस्थाएं की गई थी। छठ के गीतों के साथ त्योहार धूम-धाम से मनाया गया। महिलाओं ने छठ मईया के गानों के साथ पूजा-अर्चना की।

4/5

शुक्रवार को पहले दिन नहाए खाए के साथ चावल, चने की दाल और लौकी की सब्जी खाकर महापर्व की शुरुआत की गई। इसके बाद छठ व्रतियों ने 36 घंटे तक निर्जला उपवास रखा। पूजा के दौरान टोकरी में मौसमी फल, ठेकुआ, गन्ना और पूजा का सामान सजाया गया।

5/5

छठ के त्योहार पर पूजा-अर्चना कर महिलाओं ने अपने घर परिवार की खुशहाली और सम्पन्नता की कामना की।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.