कानपुर

Weather update – मौसम विभाग की चेतावनी, आने वाले 5 दिनों का हाल

– पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी व शीतलहर का दिखने लगा असर
– मौसम विभाग की चेतावनी
– यूपी के इन जिलों में होगी भारी बारिश

कानपुरNov 21, 2020 / 07:35 am

Narendra Awasthi

Weather update – मौसम विभाग की चेतावनी, आने वाले 5 दिनों का हाल

कानपुर/उन्नाव. पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही जबरदस्त बर्फबारी का असर मैदानी भागों में भी दिखाई देने लगा है। जहां लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बर्फीली हवा चलने से सिकुड़न और ठंड बढ़ने की संभावना व्यक्त की गई है। जिला प्रशासन ने भी इस संबंध में हाई अलर्ट जारी किया है। गरज के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। बर्फ की बारिश भी हो सकती है। हवा की गति भी तेज रहेगी।

 

मौसम विभाग के अनुसार

मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार आज शनिवार को कानपुर का तापमान 25 से 12 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है इसी प्रकार 22 नवंबर को दिन का तापमान 24 व रात का तापमान 9 डिग्री रहने की संभावना है 23 नवंबर को दिन का तापमान 25 डिग्री और रात का तापमान गिरकर 8 डिग्री हो जाएगा इसी प्रकार 24 और 25 नवंबर का तापमान 25 और 8 के बीच रहने की संभावना है।

 

उन्नाव का तापमान गिरने की संभावना

उन्नाव के तापमान की बात की जाए तो आज 21 नवंबर को टेंपरेचर 27 और 9 के बीच रहने की संभावना है। इसी प्रकार 22 को 26 डिग्री और 9 डिग्री, 23 नवंबर को 27 डिग्री 9 डिग्री, 24 नवंबर को 27 डिग्री 9 डिग्री और 25 नवंबर को 27 डिग्री और 11 डिग्री तापमान रहने की संभावना बताई गई है। 22 नवंबर को हवा की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है और आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जबकि 25 नवंबर को आसमान पर बादल छाए रहने की संभावना है। बारिश होने की भी संभावना बताई गई।

Home / Kanpur / Weather update – मौसम विभाग की चेतावनी, आने वाले 5 दिनों का हाल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.