दरअसल कानपुर देहात के रसूलाबाद तहसील में नहर व बम्बी को पक्की निर्माण का काम सिंचाई विभाग से करवाया जा रहा है, जिसका ठेका उन्नाव की शक्ति इटरप्राइजेज फर्म को दिया गया है। जोकि करोड़ों का प्रोजेक्ट बताया जा रहा है। दो साल से ज्यादा समय से इसका काम चल रहा है। जो ठेकेदार पिटाई करते दिख रहे हैं। उनमें से एक का नाम उपेंद्र सिंह है। इन दोनों ने चोरी की शिकायत पुलिस से नही की बल्कि खुद दी तीनो को बड़ी ही बेरहमी से तालिबानी फरमान सुनते हुए सजा देे डाली।
दबंगो ने तीनो व्यक्तियों को बंधक बनाकर प्लांट के अंदर ही जमकर प्लास्टिक पाइप से पिटाई कर दी। जिसका वीडियो भी दबंगो ने खुद ही बनवाकर वायरल कर दिया। जिसे देखकर आपकी रूह कांप जायेगी। इन दबंगो की इस बेरहम सजा से जाहिर है कि इन्हे पुलिस प्रशासन का कोई खौफ नहीं है। इतना ही नही इन दोनों ने कर्मचारियों के कपड़े तक उतरवाकर डीजल से जलवा दिए। हैवानियत से भरे उन दबंगो की सजा देख पीड़ित खौफजदा हो गए। फिलहाल इस तालिबानी सजा का वीडियो वायरल होने से सनसनी फैली हुई है।