scriptबीजेपी सरकार के खिलाफ सपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन, पहुंचे जिलाध्यक्ष कार्यालय | The supporters protested against the BJP government | Patrika News

बीजेपी सरकार के खिलाफ सपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन, पहुंचे जिलाध्यक्ष कार्यालय

locationकानपुरPublished: Sep 18, 2020 11:25:15 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष कार्यालय पर सपाइयों का हुजूम उमड़ा।

बीजेपी सरकार के खिलाफ सपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन, पहुंचे जिलाध्यक्ष कार्यालय

बीजेपी सरकार के खिलाफ सपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन, पहुंचे जिलाध्यक्ष कार्यालय

कानपुर देहात-भाजपा सरकार ने लोगों को बेरोजगार कर दिया। चारों तरफ त्राहि-त्राहि मची है। लेकिन राहत नाम की कोई चीज नहीं। आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। यह बात जिला उपाध्यक्ष कानपुर देहात हाजी फैजान खान ने कही। प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों और बेरोजगारी के खिलाफ मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष कुलदीप प्रेमी के कार्यालय पर सपाइयों का हुजूम उमड़ा।
कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष गोपाल गुप्ता, रसूलाबाद विधानसभा प्रभारी हाजी फैजान खान, आलोक रत्न यादव, भारत शर्मा सहित कई दिग्गज नेताओं ने अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम में बोलते हुए गोपाल गुप्ता ने कहा कि सरकार पूरी तरह फेल है। किसान नौजवान सभी परेशान है पढ़ाई करने के बाद युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। सपा नेता भारत शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा सरकार में लूट भ्रष्टाचार बलात्कार गुंडागर्दी बहुत चरम पर है। किसानों को यूरिया नहीं मिल रही है। युवाओं को पकोड़ा तलने के लिए बोला जा रहा है। इस मौके पर गोपाल गुप्ता, अनुज यादव, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो