scriptदेश के दुश्मनों को बर्फ में भी ढूंढ निकालेगा यह हेलीकॉप्टर, लैंडिंग व टेकऑफ सिस्टम है हटकर | This helicopter will find the enemies of the country in the snow too | Patrika News

देश के दुश्मनों को बर्फ में भी ढूंढ निकालेगा यह हेलीकॉप्टर, लैंडिंग व टेकऑफ सिस्टम है हटकर

locationकानपुरPublished: Feb 01, 2021 10:30:48 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

इसका प्रयोग पहाड़ियों पर या रेगिस्तान में भी किया जा सकता है।

देश के दुश्मनों को बर्फ में भी ढूंढ निकालेगा यह हेलीकॉप्टर, लैंडिंग व टेकऑफ सिस्टम है हटकर

देश के दुश्मनों को बर्फ में भी ढूंढ निकालेगा यह हेलीकॉप्टर, लैंडिंग व टेकऑफ सिस्टम है हटकर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

कानपुर-दुश्मन अब बर्फीले और दुर्गम पहाड़ों पर छिपकर खुद को नहीं बच्चा सकते है, क्योंकि आईआईटी के स्टार्टअप इंड्योरएयर हेलीकॉप्टर अब बर्फीले स्थानों पर छिपे देश के दुश्मनों को भी तलाश लेगा। यह हेलीकॉप्टर बहुपयोगी है। दुश्मनों को तलाशने के साथ ही मेडिकल किट पहुंचाने और रेस्क्यू में भी किया जा सकता है। यह हेलीकॉप्टर सेना के मिशन एवं कार्यों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिसका वजन महज 4 किलोग्राम है। बेंगलुरु में होने वाले एशिया के सबसे बड़े एयर शो एयरो इंडिया 2021 में 3 से 5 फरवरी में यह हेलीकॉप्टर जलवा बिखेरने के लिए तैयार हो चुका है।
आईआईटी के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. अभिषेक की देखरेख में इसे तैयार किया गया है। अभिषेक के मुताबिक डिजाइन भी सेना को ध्यान में रखते हुए की गई है। इसमें मेडिकल किट बॉक्स के साथ सीबीआरएनई सेंसर, लिडार तकनीक के अलावा कई अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का प्रयोग हुआ है। लिडार तकनीक के माध्यम से पहाड़, नदी या पेड़ होने के बावजूद व जमीन की हकीकत को जान सकेगा।
प्रो. अभिषेक के मुताबिक विशेष हेलीकॉप्टर अन्य की तरह लैंडिंग या टेकऑफ नहीं करेगा। यह वर्टिकल टेकऑफ व लैंडिंग करने से किसी भी स्थान से आसानी से उड़ान भर सकेगा। अभिषेक के मुताबिक हेलीकॉप्टर माइनस 20 से 50 डिग्री सेल्सियस के बीच आसानी से काम कर सकता है। मतलब इसका प्रयोग पहाड़ियों पर या रेगिस्तान में भी किया जा सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो