scriptसपाइयों की साइकिल रैली में कार्यकर्ताओं ने इस ढंग से किया प्रदर्शन, देखें वीडियो | This is how the workers demonstrated in the cycle rally of the SPs | Patrika News
कानपुर

सपाइयों की साइकिल रैली में कार्यकर्ताओं ने इस ढंग से किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा की भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है काले कानून लाकर किसान को बर्बाद किया जा रहा है इस सरकार में विकास शून्य है। गुंडागर्दी चरम पर है।

कानपुरAug 06, 2021 / 05:55 pm

Arvind Kumar Verma

सपाइयों की साइकिल रैली में कार्यकर्ताओं ने इस ढंग से किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

सपाइयों की साइकिल रैली में कार्यकर्ताओं ने इस ढंग से किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर देहात. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर पंडित जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपाइयों ने साइकिल यात्रा निकालकर उन्हें याद किया तथा कई गांव में यात्रा निकाली। उत्साही युवा अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे तथा डीजे की धुन पर थिरकते हुए साइकिल चला रहे थे। सपाइयों ने जमकर बीजेपी सरकार विरोधी नारे लगाए।
रसूलाबाद विधानसभा में सपाइयों ने ओरिया गांव से साइकिल रैली निकाली जिसका नेतृत्व शिक्षक सभा के जिला उपाध्यक्ष दिग्विजय यादव सपा नेता धीरू कटियार व विधानसभा सचिव बबलू अवस्थी सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता कर रहे थे। सपा नेता दिग्विजय सिंह, धीरू कटिहार व बबलू अवस्थी ने संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा की भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है काले कानून लाकर किसान को बर्बाद किया जा रहा है इस सरकार में विकास शून्य है। गुंडागर्दी चरम पर है।
उन्होंने आजम खान को रिहा करने की मांग की। सपा नेताओं ने बताया कि सपा सरकार में क्षेत्र के लिए हवाई पट्टी का निर्माण हुआ सरकार जाने के बाद वहां काम ठप पड़ा है। कोरोना कॉल में तमाम लोग ऑक्सीजन की समस्या से अपनी जान गवा दी। लोगों को समुचित इलाज नहीं मिला 2022 में जनता माननीय अखिलेश जी की सरकार लाकर रुके हुए विकास फिर से चालू कराना चाहती है। साइकिल यात्रा गहिरा, भेवाँन, सहित कई गांव होते हुए औनाहा चौकी में समाप्त हुई। रैली में सपा पूर्व विधायक कमलेश चंद्र दिवाकर, सपा नेत्री नीलम कठेरिया, फैजान खान सहित सैकड़ों सपाई सम्मिलित रहे।

Home / Kanpur / सपाइयों की साइकिल रैली में कार्यकर्ताओं ने इस ढंग से किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो