scriptइन मजबूर भाईयों की कलाई पर राखी बांधते हुए छलक आई बहनों की आंखे | tie rakhi wrist on these compel brother in jail kanpur dehat | Patrika News

इन मजबूर भाईयों की कलाई पर राखी बांधते हुए छलक आई बहनों की आंखे

locationकानपुरPublished: Aug 27, 2018 06:33:28 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

बडा ही अनोखा रिश्ता है, रक्षा बंधन के अवसर जब बहनें मजबूर भाईयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंची तो उनकी आंखें छल गयी।

raksha bandhan

इन मजबूर भाईयों की कलाई पर राखी बांधते हुए छलक आई बहनों की आंखे

कानपुर देहात-भाई बहन के प्रेम के अटूट रिश्ते का यह पर्व भी बड़ा प्यारा है। बहनों को रक्षा का वचन देने वाला भाई मजबूर है और बहन कारागार पहुंचकर भाई को राखी बांध रही हो। बड़ा ही मनमोहक पवित्र रिश्ता होता है। कानपुर देहात के जिला कारागार में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने मिला, जब रक्षा बंधन पर दूर दराज से आई बहनों की कलाई पर राखी बांध उनके सकुशल दीर्घायु की कामना की। समूचे दिन भारी भीड़ बनी रही और देर समय तक यहाँ बहने जेल में बन्द अपने भाइयो को राखी बांधने आयी। बहनों की नम आंखों में एक दुख इस बात का रहा कि उनके भाई आज घर न होकर जेल में है लेकिन महिलाओं ने आज जेल में पहुंचकर अपने भाइयो को तिलक कर राखी बांध उनका मुंह मीठा कराया। इस बीच उनकी आँखे नम नजर आयी। वही जेल में किसी महिला को कोई दिक्कत न हो इसके लिये जिला जेल प्रशासन द्वारा राखी बांधने आयी महिलाओं के लिये अच्छी व्यवस्थाएं की गयी। वहीं इस अवसर पर कई महिलाएं अपने बेटों से मिलने पहुंची।
देखा जाए तो जेल में अपनी बहनों से राखी बंधवाने वाले ये कोई आम लोग नही है बल्कि ये वो लोग है जो कई संगीन अपराध करने के मामले में कई सालों से जेल में बन्द है। जब ऐसी बहनों को भाइयों का प्यार नही मिल पाया तो आज रक्षाबंधन के मौके पर भाइयों के जेल में बन्द होने से बहनों की आंखे छलक उठी और अपने भाइयों से मिलने जेल जा पहुंची। वहां पहुंचकर जब उन्होंने भाइयों को देखा भावुक हो उठी। भाइयो का हाल चाल जानने के बाद जेल पहुंची बहनों ने भाइयो को तिलक लगाकर मुंह मीठा कराया और फिर उनकी कलाई पर राखी बांधी।
जिला जेल प्रशासन द्वारा जेल में राखी बांधने आयी महिलाओं के लिये अच्छी व्यवस्था करायी गयी थी, जिससे किसी को कोई परेशानी नहीं हुई। दूर दूर से भाइयो को राखी बांधने आयी महिलाओं की माने तो आज उनके भाई जेल में है इसलिए जेल में भाइयो को राखी बांधने आयी है। जेल में भाइयो को देख बहुत भावुक हो गयी और अपने आंसू न रोक सकी। भगवान से विनती कर रही है कि उनके भाई और बेटा जल्दी जेल से छूटे और अगला रक्षाबंधन और भैया दूज घर में मनाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो