scriptपिता की आत्मा शांति के लिए चल रहा था कार्यक्रम, फिर अचानक हो गया बड़ा हादसा, मच गई अफरा तफरी | to be programme in home cought fire from gas cylender kanpur dehat | Patrika News

पिता की आत्मा शांति के लिए चल रहा था कार्यक्रम, फिर अचानक हो गया बड़ा हादसा, मच गई अफरा तफरी

locationकानपुरPublished: Jun 11, 2019 04:23:15 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

चपेट में आईं दो महिलाएं भी झुलस गयीं, जिन्हें जनपद औरैया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

aagjani

पिता की आत्मा शांति के लिए चल रहा था कार्यक्रम, फिर अचानक हो गया बड़ा हादसा, मच गई अफरा तफरी

कानपुर देहात-पूरा परिवार अभी घर मे हुई दुखद घटना से उबर नहीं पाया था कि अचानक आगजनी की घटना ने एक बार फिर घर मे हाहाकार मचा दिया। कानपुर देहात के सन्दलपुर ब्लाक के रामगढ़ी गांव में एकादशा के लिए खाना बनाते समय गैस सिलेंडर पाइप लीक होने से घर में आग लग गई। इससे घर में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे दमकल वाहन ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। वहीं आग की चपेट में आईं दो महिलाएं भी झुलस गयीं, जिन्हें जनपद औरैया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
कानपुर देहात संदलपुर ब्लाक के रामगढि़या गांव निवासी विनय तिवारी के पिता देवनारायण लंबे समय बीमार रहे। कोई सुधार न होने पर हालत बिगड़ती गई और 31 मई को उनका देहांत हो गया था। इसलिए घर में उनके एकादशा का कार्यक्रम चल रहा था। विनय की भाभी रुची देवी व चाची कांता देवी गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी और भी महिलायें वहां बैठी हुई थीं। तभी सिलेंडर का पाइप लीक होने के कारण आग लग गयी। जिससे वहां अफरा तफरी मच गयी। इसके पहले की कोई कुछ समझ पाता आग ने भयावह रूप धारण कर लिया।
जब तक महिलाएं कुछ समझ पाती, तब तक चपेट में आईं रुची व कांता झुलस गयी। लोगों ने आग पर काबू पाना चाहा लेकिन आग बेकाबू होती जा रही थी। इसके चलते ग्रामीणों ने घटना की सूचना दमकल कर्मियों को दी। जिस पर गांव पहुंचे दमकल वाहन ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वहां रखे कपड़े बिस्तर, अनाज व अन्य सामान जलकर राख हो गया। विनय ने बताया कि पिता जी के एकादशा में खाना बन रहा था, तभी आग लग गयी, जिससे करीब दो लाख का सामान जल गया है। उपजिलाअधिकारी सिकंदरा आरसी यादव ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट आने पर अग्नि पीड़ित को सहायता दी जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो