scriptदीवाली पर इस साधारण विधि से पूजन करना चाहिए, देवी देवता प्रसन्न होते हैं | to happy god and goddessas this type worship on diwali festival | Patrika News

दीवाली पर इस साधारण विधि से पूजन करना चाहिए, देवी देवता प्रसन्न होते हैं

locationकानपुरPublished: Oct 27, 2019 12:54:47 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

दिवाली के दिन घर के सभी लोग प्रातः जल्दी उठकर स्नान करने के बाद साफ़ और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।

दीवाली पर इस साधारण विधि से पूजन करना चाहिए, देवी देवता प्रसन्न होते हैं

दीवाली पर इस साधारण विधि से पूजन करना चाहिए, देवी देवता प्रसन्न होते हैं

कानपुर देहात-दिवाली का त्योहार सभी के लिए खुशियां लेकर आता है। आज लोग घरों की सजावट करने में जुट जाते हैं। घरों को प्रकाशमान बनाने के लिए लोग घर की छतों पर झालरें, मोमबत्ती व दीपक जलाकर रोशन करते हैं। वहीं शाम ढलते ही घरों में लोग पूजन की तैयारी में जुट जाते हैं। बाजारों से खरीददारी करते हुए लोग घरों के लिए एवं रिश्तेदारों के लिए उपहार और मिठाई आदि लेते है। दिवाली ही एक ऐसा त्यौहार है। जिस पर परिवार से दूर रहने वाले सदस्य भी एक साथ होने की कोशिश करते हैं। क्योंकि जब सम्पूर्ण परिवार एक साथ घर में इक्कठा हो कर त्यौहार मनाते है और देवी देवताओं की पूजा और अर्चना करते है तो इससे देवी देवता भी प्रसन्न हो जाते है। इस तरह संपन्नता का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
दीवाली के दिन देवी देवताओं को प्रसन्न करने के लिए ये करना चाहिए

-दिवाली के दिन घर के सभी लोग प्रातः जल्दी उठकर स्नान करने के बाद साफ़ और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
-दिवाली के दिन घर में अच्छे और स्वादिष्ट पकवान बनाकर उनका पहले भोग देवी देवताओं को लगाना चाहिए।

-शाम के समय के समय दिवाली पूजन से पूर्व भी स्नान आदि कर के पवित्र हो जाना चाहिए।
-घर के जिस भी स्थान में आप देवी लक्ष्मी जी की अर्चना करना चाहते है, उस स्थान को धुलकर देवी के चित्र के सामने एक चौकी रखकर उस पर मौली बांधें और साथ में गणेश जी की मिट्टी की मूर्ति स्थापना करें।
-पूजन के समय चौकी पर 6 चौमुखे घी के व शेष सरसों के तेल के दीपक रखें।

-इसके बाद जल, मौली, चावल, फल, गुड़, अबीर, गुलाल, धूप आदि से विधिवत पूजन करें।

-पूजा समाप्त होने के बाद घर के सभी कोनों में दीपक जलाकर जलाकर रखें। पूजा के स्थल पर घी का दीपक रखें।
-एक छोटा तथा एक चौमुखा घी का दीपक रखकर निम्न मंत्र से माता महालक्ष्मी जी का पूजन करें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो