scriptसरकार के पॉलीथीन बंद अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने नया तरीका अपनाया | to prevent polythene jila prashasan start compaign kanpur dehat | Patrika News

सरकार के पॉलीथीन बंद अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने नया तरीका अपनाया

locationकानपुरPublished: Aug 24, 2019 04:03:31 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

प्रशासन द्वारा व्यापारी, दुकानदार को पॉलीथीन की जगह झोले के इस्तेमाल करने की बात भी प्रमुखता से कही जा रही है।

सरकार के पॉलीथीन बंद अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने नया तरीका अपनाया

सरकार के पॉलीथीन बंद अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने नया तरीका अपनाया

कानपुर देहात-देश मे लगातार बढ़ रहे पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए यूपी सरकार ने पॉलीथीन को बंद करने के आदेश दिए हैं। वहीं सरकार अब अभियान को लेकर गंभीर दिख रही है। इसी क्रम में पॉलीथीन का इस्तेमाल ना करने को लेकर कानपुर देहात जिला प्रशासन द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन ने पॉलीथीन पर पाबंदी लगाने के लिए एक नया कदम उठाया है। इसके लिए अकबरपुर एसडीएम ने रूरा कस्बे में व्यापारियों को झोले वितरित करते हुए अपील की। वहीं प्रशासन द्वारा व्यापारी, दुकानदार को पॉलीथीन की जगह झोले के इस्तेमाल करने की बात भी प्रमुखता से कही जा रही है।
कानपुर देहात के रूरा कस्बा क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पॉलीथीन के खिलाफ एसडीएम अकबरपुर आनन्द सिंह ने व्यापारी और छोटे बड़े दुकानदारो को बताया कि पॉलीथीन के उपयोग होने के बाद लोग उसको कचरे में फेंक देते हैं। जिससे मृदा प्रदूषण को बढ़ावा मिल रहा है। इसके अतिरिक्त कहीं कहीं लोग उसको जला भी देते हैं, जिससे पर्यावरण में वायु प्रदूषण भी लगातार बढ़ रहा है, जो लोगो के लिए काफी नुकसानदायक है। कचरे में फेंकी जाने वाली पॉलीथीन डिस्ट्रॉय नही होती है, जो जानलेवा भी है। इसी दौरान एसडीएम ने सभी दुकानदारो को प्रशासन की तरफ से झोले इस्तेमाल करने की बात कही और उनका वितरण भी उनके बीच किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो