scriptअदालत में रिटायर्ड इंस्पेक्टर की पूरी सच्चाई आई सामने, इस तरह का लालच देकर करता था दुष्कर्म | Truth came out in the court of rape accused retired inspector | Patrika News

अदालत में रिटायर्ड इंस्पेक्टर की पूरी सच्चाई आई सामने, इस तरह का लालच देकर करता था दुष्कर्म

locationकानपुरPublished: Aug 19, 2021 10:37:52 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

पीड़िता ने बयान में बताया कि इसके पहले भी वह चार बार किशोरी को हवस का शिकार बना चुका था। रिटायर्ड इंस्पेक्टर दिनेश इस समय जेल में बंद है।

अदालत में रिटायर्ड इंस्पेक्टर की पूरी सच्चाई आई सामने, इस तरह का लालच देकर करता था दुष्कर्म

अदालत में रिटायर्ड इंस्पेक्टर की पूरी सच्चाई आई सामने, इस तरह का लालच देकर करता था दुष्कर्म

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. दुष्कर्म आरोपी रिटायर्ड इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी के कारनामे उस समय सामने आ गए, जब पीड़िता ने अदालत के सामने प्रकरण के मामले के बयान दिए। दुष्कर्म के आरोप में रिटायर्ड इंस्पेक्टर दिनेश इस समय जेल में बंद है। पीड़िता ने बयान में बताया कि इसके पहले भी वह चार बार किशोरी को हवस का शिकार बना चुका था। आरोपी उसे अच्छे कपड़े और खाने का लालच देता था। किशोरी ने अदालत में रिटायर्ड इंस्पेक्टर द्वारा चार बाद गंदा काम करने की बात कही है।
पीड़िता ने बताया पहले भी चार बार किया गया दुष्कर्म

अदालत में पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि उस दिन अपने भाई के साथ वह रिटायर्ड इंस्पेक्टर दिनेश के कमरे में टीवी देख रही थी। कुछ समय बाद भाई के जाने पर वह भी जाने लगी। इस पर दिनेश अंकल ने रोककर कहा दूध गर्म करके जाना। दूध गरम करने के बाद वह जाने लगी तो फिर दोबारा रोक लिया। फिर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। तभी मम्मी अचानक आ पहुंची तो मम्मी को देख अंकल ने माफी मांगी और दोबारा ऐसा न करने की बात कही। किशोरी ने बताया कि यह उसके साथ कोई पहली बार नही हुआ था, बल्कि इसके पहले भी चार बार हो चुका था। यह सब करने के एवज में अंकल उसे अच्छे कपड़े और खाने की चीजें लाकर देते थे।
शिव सिंह यादव ने एसीपी कैंट को सौंपे नौ दस्तावेज

सामने आ रहे रिटायर्ड इंस्पेक्टर के पहले के मामलों और पीड़िता के बयान से लगा कि दिनेश त्रिपाठी आदतन इस तरह का अपराधी है। इससे संभावना जताई जा रही है कि उसके द्वारा इसी तरह लालच देकर अन्य बच्चियों को भी शिकार बनाया गया हो। इधर रिटायर्ड इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी से पीड़ित शिव सिंह यादव ने बुधवार को एसीपी कैंट अशोक कुमार के सामने पेश हुए। उन्होंने एसीपी को इंस्पेक्टर के कारनामों से संबंधित नौ पुराने मामलों के दस्तावेज सौंपे। एसीपी कैंट ने आश्वासन दिया है कि पुलिस आयुक्त के आदेश से पूर्व के सभी मामलों का दोबारा पुनरीक्षण हो रहा है। उन्हेंं न्याय अवश्य मिलेगा। शिव सिंह ने अपनी लापता बेटी की तलाश कराने का भी अनुरोध एसीपी से किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो