scriptपैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई फायरिंग, दो की मौत व एक घायल, मौके पर भारी पुलिस बल | Two parties firing, two killed and one injured in money transaction | Patrika News

पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई फायरिंग, दो की मौत व एक घायल, मौके पर भारी पुलिस बल

locationकानपुरPublished: May 28, 2020 04:51:11 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

घटना के बाद से थाना क्षेत्र के आसपास के गांव में सन्नाटा पसर गया।

पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई फायरिंग, दो की मौत व एक घायल, मौके पर भारी पुलिस बल

पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई फायरिंग, दो की मौत व एक घायल, मौके पर भारी पुलिस बल

कानपुर देहात-जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के निबर्री बालू घाट पर उस समय हड़कंप मच गया, जब पैसे के लेनदेन के विवाद में बालू घाट पर दो पक्षों में विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई। जिससे गुलरेज फातमी की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। वहीं एक और शव घटनास्थल के समीप मिला। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों पक्ष के लोग पार्टनर के रूप में घाट पर काम करते थे। इसके साथ ही एक घायल बताया गया हैं, जिसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। घटना के बाद से सट्टी थाना क्षेत्र के आसपास के गांव में सन्नाटा पसर गया। सूचना मिलते ही जिले के एसपी और कानपुर आईजी भारी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे और जाँच में जुटे गए हैं। पुलिस ने मौके से एक 12 बोर व एक 315 बोर का खोखा कारतूस बरामद किया है। माहौल देख घटनास्थल पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गयी है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मौके की नजाकत को देखते हुए गांव में भी भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।
दरअसल पूरा मामला जनपद कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के निबर्री बालू घाट का है, जहां पर बालू घाट में काम कर रहे पार्टनरों में कुछ शर्तों पर खनन चल रहा था। वहीं एक पक्ष के अनुसार शर्तों के मुताबिक पैसे का लेनदेन न होने पर दूसरा पक्ष आज मौके पर पहुंचा। बातचीत बिगड़ने पर दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में फायरिंग हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं लाठी डंडे की चोट से एक घायल हो गया, जिसे भर्ती कराया गया है। बताया गया कि कुछ लोगों की पहले निबर्री घाट में पार्टनरशिप थी। जिसमें किस्त ना जमा होने की वजह से दोनों में विवाद चल रहा था। इसी खुन्नस के चलते आज विवाद ने बड़ा रूप लेे लिया।
वहीं एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि निबर्री गांव में खनन में एक पट्टा दिया गया था, जिसमें कुछ लोग पार्टनर थे। एक पक्ष का आरोप है कि इनमे पैसे के लेनदेन को लेकर आज कहासुनी के बाद विवाद हुआ, जो बड़े झगड़े में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों से फायरिंग हुई, जिसमें दो की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति लाठी डंडे से घायल हुआ है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल इस मामले में जो भी संलिप्त हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
https://youtu.be/XrTdb16Czg0
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो