scriptदो महिलाएं अस्पताल में वार्ड में घुसी और इस तरह संक्रमित महिला की ली जान, तंत्र मंत्र की चर्चा | Two women entered the hospital ward and killed the infected woman | Patrika News
कानपुर

दो महिलाएं अस्पताल में वार्ड में घुसी और इस तरह संक्रमित महिला की ली जान, तंत्र मंत्र की चर्चा

दो महिलाओं ने संक्रमित महिला को दबोच लिया। जिसके बाद उसकी सांस उखडने लगी और फिर उसकी मौत हो गई। जिसे तंत्र मंत्र अंधविश्वास कहा जा रहा है।

कानपुरApr 22, 2021 / 11:32 pm

Arvind Kumar Verma

दो महिलाएं अस्पताल में वार्ड में घुसी और इस तरह संक्रमित महिला की ली जान, तंत्र मंत्र की चर्चा

दो महिलाएं अस्पताल में वार्ड में घुसी और इस तरह संक्रमित महिला की ली जान, तंत्र मंत्र की चर्चा

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. कोरोना महामारी (corona Virus In UP) में मौतों का सिलसिला जारी है। ऐसे में तरह-तरह के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कानपुर के हैलट अस्पताल में सामने आया, जहां अस्पताल के वार्ड नम्बर 3 में भर्ती एक कोरोना संक्रमित महिला का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें दो महिलाओं ने संक्रमित महिला को दबोच लिया। जिसके बाद उसकी सांस उखडने लगी और फिर उसकी मौत हो गई। जिसे तंत्र मंत्र अंधविश्वास कहा जा रहा है। संक्रमित महिला की सांस उखड़ते समय का एक दर्दनाक वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि पत्रिका इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
इस वीडियो में महिलाएं यह भी कह रही हैं कि इन्हें दवा नहीं दो, ऊपरी साया है। महिलाओं ने मरीज का हाथ इतनी तेज जकड़ रखा है कि मरीज की सांस उसी समय निकल गई। ये महिलाएं मरीज की कौन हैं, इसका पता नही चल सका है, लेकिन ये बताया गया कि ये महिलाएं डॉक्टरों से झगड़कर जबरन वार्ड में दाखिल हो गईं। एक महिला तो मास्क भी नहीं लगाए है। जिसके बाद संक्रमित महिला की मौत हो गई। बताया गया कि ये महिला वार्ड में तीन दिन पूर्व भर्ती हुई थी। किसी सिफारिश पर महिला को बाईपैप भी लगा दिया गया था।
जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि अचानक दो महिलाओं ने वार्ड में धावा बोल दिया। एक ने तो अपना चेहरा ढक रखा था और दूसरी बगैर मास्क आई थी। जब वार्ड के अंदर जाने से मना किया तो दोनों लड़ने को तैयार हो गई। वार्ड में जाकर एक महिला ने संक्रमित महिला का एक हाथ तो दूसरी दूसरी ने दूसरा हाथ जकड़ लिया। उस दौरान महिला तड़पने लगी तो एक महिला बेड पर चढ़ गई और मरीज को जोर से दबा दिया। डेढ़ मिनट का वीडियो हैलट में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस घटना को लेकर लोगों में जोर शोर से चर्चा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो