scriptउमा ने कहा सिखों के खून से लाल हैं कांग्रेस के हाथ | uma bharti said 1984 riots due to congress | Patrika News

उमा ने कहा सिखों के खून से लाल हैं कांग्रेस के हाथ

locationकानपुरPublished: Dec 17, 2018 07:58:42 pm

Submitted by:

Vinod Nigam

गंगा का निरीक्षण करने के लिए पहुंची कानपुर, सरसैया घाट से लेकर गंगाबैराज तक स्टीमर के जरिए चेक किए नाले, 84 के दंगों पर कांग्रेस को बताया दोषी।

uma bharti said 1984 riots due to congress

उमा ने कहा सिखों के खून से लाल हैं कांग्रेस के हाथ

कानपुर। केंद्रीय मंत्री उमा भारती सोमवार को कानपुर पहुंची। वो सरसैया घाट से लेकर गंगाबैराज तक स्टीमर के जरिए गंगा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें एक भी नाले गंगा पर गिरते हुए नहीं मिलने पर अधिकारियों की पीट थपथपाई। मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री ने 1984 सिख दंगे पर कांग्रेस को घेरते हुए कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उस दंगे में कांग्रेस पार्टी के नेताओंउस वक्त प्राईवेट मीडिया नहीं था, जिसके चलते कई चेहरे सामने नहीं आ पाए। पर कानून के घर में देर हैं, पर अंधेर नहीं। दंगे में जो चश्मदीद गवाह थे उनके आधार पर सजाएं हो रही हैं।

मिलनी चाहिए सजा
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि 1984 के सिख दंगों में पीड़ितों को न्याय मिलने में देरी का कारण कांग्रेस रही। पर अब एक-एक कर आरोपियों के नाम सामने आ रहे हैं और कोर्ट से उन्हें सजा भी मिल रही है। उमा भारती ने कहा कि हम कांग्रेस मुक्त भारत की बात कर रहे हैं। क्योंकि बात कांग्रेस की सोच मार डालने वाली है। उमा ने बताया कि राजीव गांधी ने कहा था की जब धरती कांपती है तो बड़े-बड़े पेड़ गिर जाते हैं। इसी के बाद सिखों का कत्लेआम किया गया। कांग्रेस को अपनी इस सोंच को बदलना होगा। उमा ने कहा कि 84 के दंगे के आरोपी किसी भी कीमत पर बचने नहीं चाहिए। उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले।

इसलिए सपा-बसपा ने बनाई दूरी
उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस के नेता सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा होने के चलते आज मध्यप्रदेश व राजस्थान के मुख्यमंत्रियों के शपथ समारोह में कई पार्टियों के नेता नहीं शामिल हुए। इनमें से यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और मायावती भी हैं। आजादी के बाद देश में सबसे ज्यादा राज कांग्रेस पार्टी ने किया। इन्हीं के चलते देश में नफरत पनपी। कांग्रेस ने फूट डालो और राज करो का फार्मूला अपनाया। लेकिन एक चायवाले ने इन्हें सीधे टक्कर दी। दिल्ली की कुर्सी छिन जाने के बाद गांधी परिवार आगबबूला है और इसी के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आएदिन गलत शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं।

कांग्रेस को बताया अंग्रेजों का दल
उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक अंग्रेज़ द्धारा स्थापित संस्था है। इसमें भारतित्व है ही नहीं ।अभी भी एक विदेशी महिला पार्टी का नेतृत्व कर रही है। कांग्रेस की तीन राज्यों में मिली जीत पर उमा ने कहा कि हमारी कमियों के चलते उन्हें सत्ता मिली है। हमारी पार्टी जल्द ही उन कमियों को दूर करेगी और इन तीनों राज्यों में लोकसभा की सभी सीटों पर कमल खिलाएगी। उमा भारती ने कहा तीनों राज्यों में चुनाव के वक्त कांग्रेस ने अपना सीएम प्रत्याशी घोषित नहीं किया। जिस नेता की जहां पकड़ देखी उसे ही चेहरा बना दिया। लेकिन जीत मिलने के बाद गांधी परिवार ने जनता के बजाए खुद के पंसदीदा नेता को मुख्यमंत्री बना दिया।

तब तक नहीं लड़ूंगी चुनाव
गंगा पर उमा भारती ने कहा की गंगा स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए सब काम करना चाहते हैं, लेकिन समझ में कमी है। आस्था से नहींं बल्कि समझ से निराकरण होगा। उमा भारती ने गंगा के तट से फिर ऐलान किया कि वो 2019 का चुनाव नहीं लड़ेंगी। राम मंदिर, गाय और गंगा के लिए काम करेगी। जब तक तीनों में जीत नहीं मिल जाती तब तक चुनाव में नहीं उतरूंगी। गंगा में गिरने वाले सीसामऊ नाले के बंद होने पर उमा भारती ने ख़ुशी जताते हुए कहा की यह नाला मेरे सपनो में आता था। मुझे लगता था की सीसामऊ नाले को मै किस तोप से उड़ाऊं। पूरी दुनिया में सीसामऊ नाले को लेकर हमारी बदनामी होती थी।हमने उस नाले को ट्रीट किया और आज वह जीरो डिस्चार्ज पर है। उमा भारती ने साफ़ तौर पर कहा कि चाहे राजयोग से या हटयोग से गंगा को पूरी तरह स्वच्छ और निर्मल करके रहूंगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो