केंद्रीय मंत्री को प्रदेश के अस्पतालों पर विश्वास नहीं, दिल्ली एम्स रवाना
- एंबुलेंस की जगह निजी वाहन से गई केंद्रीय मंत्री

कानपुर. केंद्रीय मंत्री को अपने प्रदेश के अस्पतालों पर विश्वास नहीं है। कोरोनावायरस पॉजिटिव आने के बाद केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति कानपुर या लखनऊ की जगह दिल्ली के एम्स पर विश्वास करती हैं। डॉक्टरों की सलाह के विपरीत वह एंबुलेंस की जगह निजी वाहन से दिल्ली जाने के लिए रवाना हुई। मजबूरी में अस्पताल प्रशासन को केंद्रीय मंत्री के वाहन के पीछे एंबुलेंस को भी रवाना करना पड़ा।
निजी वाहन से गई केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति कोरोनावायरस से संक्रमित होने के बाद कानपुर के हैलट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। केंद्रीय मंत्री आरटीपीसीआर जांच में कोरोनावायरस पॉजिटिव आई थी। जिन्हें हैलट के आईसीयू में शिफ्ट किया किया गया था। उन्हें निमोनिया भी था। हैलट के डॉक्टरों ने लखनऊ स्थित एसपीजीआई रेफर करने के लिए डॉक्टरों से बेड सुरक्षित करने के लिए बातचीत कर ली। इसी बीच केंद्रीय मंत्री ने एसपीजीआई जाने की जगह दिल्ली एम्स जाने की इच्छा जताई। केंद्रीय मंत्री की इच्छा के मुताबिक एंबुलेंस मंगाई गई। केंद्रीय मंत्री एंबुलेंस की जगह अपने निजी वाहन से गई। अस्पताल प्रशासन कार के पीछे एंबुलेंस को भी रवाना किया। इस संबंध में बातचीत करने पर उप प्राचार्य मेडिकल कॉलेज ने बताया कि बीएचटी पर लिखवाने के बाद केंद्रीय मंत्री को रेफर किया गया है।
अब पाइए अपने शहर ( Kanpur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज