scriptकानपुर आईआईटी इंजीनियर का प्रयोग, अनोखा सैनिटाइजर मनभावन खुशबू के संग कोरोना वायरस से रखेगा दूर | Unique sanitizer will keep away from corona with pleasant fragrance | Patrika News

कानपुर आईआईटी इंजीनियर का प्रयोग, अनोखा सैनिटाइजर मनभावन खुशबू के संग कोरोना वायरस से रखेगा दूर

locationकानपुरPublished: Jul 02, 2020 02:49:49 pm

Submitted by:

Neeraj Patel

कोरोना वायरस (Coronavirus) के खिलाफ इस जंग में खुद को बचाने के लिए लोगों को सैनेटाइजर (Sanitizer) लगाना बहुत ही जरूरी हो गया है।

कानपुर आईआईटी इंजीनियर का प्रयोग, अनोखा सैनिटाइजर मनभावन खुशबू के संग कोरोना वायरस से रखेगा दूर

कानपुर आईआईटी इंजीनियर का प्रयोग, अनोखा सैनिटाइजर मनभावन खुशबू के संग कोरोना वायरस से रखेगा दूर

कानपुर. कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार अथक प्रयास करने में लगी हुई है। ताकि लोगों को कोरोना वायरस से बचाया जा सके। कोरोना वायरस (Coronavirus) के खिलाफ इस जंग में खुद को बचाने के लिए लोगों को सैनेटाइजर (Sanitizer) लगाना बहुत ही जरूरी हो गया है, ऐसे में आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) के 2013 बैच के पास आउट छात्र आंशिक गंगवार ने कोरोना से फैली महामारी से लोगों को सुरक्षित रखने और इस वायरस से लड़ने के लिए एक ऐसा ही सैनिटाइजर बनाया है जो डियो और परफ्यूम की तरह महकेगा और लोगों को सुगंध के साथ साथ कोरोना से बचने में भी मदद करेगा। छात्र के इस काम में आईआईटी गुवाहाटी के असिस्टेंट प्रोफेसर हर्ष चतुर्वेदी ने भी काफी मदद की और उसके इस प्रयोग को सफल बनाया।

आंशिक गंगवार ने आईटी गुवाहाटी के प्रोफेसर हर्ष चतुर्वेदी के साथ मिलकर फ्रेगरेंस एंड फ्लावर डेवलपमेंट सेंटर की मदद ली। जिसके बाद आंशिक ने जो सोचा था वह पूरा हो गया और उसको अपने काम में सफलता भी मिली। एक ऐसा ही परफ्यूम और डियो आधारित सैनेटाइजर तैयार किया है जो 7 से 10 घंटे तक वायरस से लड़ने में मदद करेगा। इस सैनिटाइजर को कपड़ों और अंडर आर्म में भी लगाया जा सकता है। इसकी मनभावन खुशबू से लगाने वाला तनाव मुक्त रहने के साथ-साथ तरोताजगी भी महसूस करेगा।

मनभावन खुशबू देकर तरोताजा रखेगा यह सैनिटाइजर

इसके साथ ही आंशिक गंगवार का दावा है कि त्वचा और पर्यावरण फ्रेंडली यह परफ्यूम कम डियो न सिर्फ मनभावन खुशबू देकर तरोताजा रखेगा, बल्कि कोरोना वायरस से लड़ने में कई घंटे तक मदद भी करेगा। यह पूर्ण रूप से सुरक्षित भी है। लोग इसे कपड़ों पर और अंडर आर्म लगा सकते हैं। उन्होंने सैनेटाइजर के कंपोनेंट्स को पेटेंट कराया है। जल्दी उत्पाद तैयार होकर कुछ दिन बाद ही बाजार में आ जाएगा और लोग बाजारों से किफायती कीमतों में इस सैनिटाइजर को खरीद सकते हैं।

फ्रेगरेंस ऑयल लाएगा महक

आंशिक के मुताबिक डियो आधारित सैनिटाइजर में 80 फीसद इथाइल अल्कोहल, 10 फीसद फ्रे ग्रीन ऑयल, 10 फीसद Moisturizer Nutro Jina Oil का इस्तेमाल किया गया है। इसमें तनाव दूर करने वाला फ्रेगरेंस ऑयल भी इस्तेमाल किया गया है। जिससे लोगों को ज्यादा तनाव महसूस नहीं होगा। इसमें न्यूट्रो जिना हाथों और त्वचा को Moisturize करेगा। जबकि फ्रेगरेंस ऑयल महक लाएगा। वैसे तो 70 फीसीदी भी इथाइल अल्कोहल संक्रमण पर प्रभावी है, लेकिन इसमें 80 फीसदी इस्तेमाल किया गया है इससे आप और भी सुरक्षित रहेंगे और मनभावन खुशबू से तरोताजगी महसूस करेंगें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो