छावनी विधानसभा में स्मृति ईरानी का रोड शो चुनाव कार्यालय से शुरू हुआ। श्याम नगर होते हुए छप्पन भोग चौराहा पहुंचा। श्याम नगर के कई इलाकों में उनके ऊपर पुष्पों की बारिश हुई। पीएससी रोड श्याम नगर में महिलाओं ने स्मृति ईरान पर पुष्पों की वर्षा की वर्षा की। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने जय श्री राम के नारे भी लगाए। स्मृति ईरानी ने भी सभी का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
घड़ी की तरफ बार-बार देखना बना चर्चा का विषय
रोड शो के दौरान स्मृति ईरान लगातार अपनी घड़ी की तरफ देख रही थी जो चर्चा का विषय बना हुआ है। गुरुवार की देर शाम वे रोड शो में भीड़ कम दिखाई पड़ी। जिसके कारण श्याम नगर में स्मृति ईरानी रोड शो का साथ छोड़ दिया। यहां पर कैंट से भाजपा प्रत्याशी रघुनंदन सिंह भदोरिया चुनाव लड़ रहे हैं। इसके पूर्व राजनाथ सिंह ने भी रघुनंदन भदोरिया के पक्ष में चुनावी जनसभा कर चुके हैं।यह भी पढ़ें
राजनाथ सिंह ने कहा अब कोई माई का लाल कट्टा नहीं बना पाएगा
2017 का परिणाम प्रत्याशी2017 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से सोहेल अख्तर अंसारी ने भाजपा के रघुनंदन सिंह भदोरिया को 9364 मतों से हराया था। 2022 के चुनाव में एक बार फिर रघुनंदन सिंह भदोरिया भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ रहे हैं और मतदाताओं के बीच जाकर अपनी प्राथमिकताओं को बता रहे हैं। जबकि कांग्रेस से निवर्तमान विधायक सोहिल अख्तर अंसारी एक बार फिर चुनाव लड़ रहे हैं। यहां से सपा ने 2017 के चुनाव में तीसरे स्थान पर रहने वाले मोहम्मद हसन रूमी को अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि बसपा ने मोहम्मद सफी खान को टिकट दिया है।