script

कमल को धार देने के लिए आ रहे मुख्यमंत्री, भगवा रंग में मंच पर मौजूद रहेंगे प्रत्याशी

locationकानपुरPublished: Nov 15, 2017 07:27:41 am

चुनावी समर में कमल को धार देने के लिए आज सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ कानपुर आ रहे हैं।

kanpur

कानपुर. विधानसभा चुनाव की खुमारी उतरी नहीं थी, कि निकाय चुनाव की डुगडुगी बज गई। राजनीतिक दलों के नेता जीत पक्की करने के लिए शहरों, कस्बों और गली-मोहल्ले की खाक छान रहे हैं। चुनावी समर में कमल को धार देने के लिए आज सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ कानपुर आ रहे हैं। सीएम बृजेंद्र स्वरूप पार्क में एक पब्ब्लिक सभा को संबाधित कर भाजपा प्रत्याशियों की जीत पक्की करने के लिए लोगों से मतदान करने की अपील करेंगे। मेयर समेत 108 पार्षद प्रत्याशियों को सीएम के साथ भगवारंग में मंच पर मौजूद रहेंगे। इसके लिए सभी ने कुछ अलग डिजाइन के भगवा कपड़े भी सिलवाएं हैं।


एक माह पहले रख गए थे चुनाव की नींव


उत्तर प्रदेश के सीएम ने वैसे निकाय चुनाव का आगाज 12 अक्टूबर को भौंती स्थित इंजीनिरिंग कॉलेज से कर दिया था। यहां पर सरकार के सभी मंत्री व संगठन के पदधिरियों के साथ ही छह प्रान्तों के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। बंद कमरे में चली बैठक के दौरा सीएम योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने निकाय चुनाव में पार्टी की जीत पक्की करने के गुर भी सिखाए थे। इसी के बाद चुनाव की तारीखों का एलान हो गया। मतदान से स्थानीय ईकाई ने सीएम के एक कार्यक्रम की मांग की थी, जिसे प्रदेश अध्यक्ष ने मान लिया। इसी के बाद 15 नवंबर को बृजेंद्र स्वरूप पार्क में सभा की घोषणा की। सीएम बुधवार करीब डेढ़ बजे हेलीकॉप्टर के जरिए सीएसए ग्राउंड आएंगे और यहां से वे सीधे पार्क पहुंचेगे। सीएम के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय के साथ यूपी सरकार के कई मंत्री भी मौजूद होंगे।

 

कैंडीडेट्स के लिए बनाया गया मंच


सीएम की सभा से पहले भाजपा नेताओं ने बृजेंद्र स्वरूप पार्क को भगवा रंग में रंग दिया है। यहां पर मंच पूरी तरह से भगवा में गढ़स गया है। साथ ही सभी उम्मीदवारों को सभास्थल पर भगवा कपड़े व गमछे के साथ आने को कहा गया है। मेयर समेत 108 भाजपा कैंडीडेट्य सीएम के साथ मंच पर मौजूद रहेंगे। भाजपा नगर अध्यक्ष सूरेंद्र मैथानी ने बताया कि ग्राउंड में करीब तीस हजार से ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। हमारा अनुमान है कि ये संख्या पचाच हजार के पास हो सकती है। नगर अध्यक्ष के मुताबिक सीएम की सभा के बाद विरोधी दलों के प्रत्याशियों को जनता जमापत जब्त कर देगी।


मुस्लिम कैंडीडेट भी भगवा गमछे में रहेंगे मौजूद


भाजपा ने पहली बार कानपुर नगर निकाय चुनाव में पांच मुस्लिम कैंडीडेट को पार्षद के लिए टिकट दिया था, जिसमें एक का पर्चा गलती के चलते निरस्त हो गया। सीएम की सभा में चारों मुस्लिम चेहरे भगवा गमछे के साथ मंच पर मौजूद रहेंगे। 110 वार्ड से भाजपा प्रत्याशी आसमा बेगम ने कहा कि हमें भगवा रंग से कोई पहरेज नहीं हैं। सीएम की रैली में गले में भगवा गमछा ओड़कर जाएंगी। बतादें नगर निकाय चुनाव में पार्षद पद के लिए 1191 कैंडीडेट्स चुनाव के मैदान में हैं तो वहीं मेयर के लिए 13 महिलाएं चुनावी दंगल फतह करने के लिए जुटी हैं। भाजपा ने मेयर पद पर ब्राम्हण चेहर प्रमिला को टिकट दिया है तो कांग्रेस ने भी ब्राम्हण उम्मीदवार वंदना मिश्रा को पंजे का सिंबल थमाया है। वहीं सपा ने माया गुप्ता तो बसपा से अर्चना निषाद चुनाव लड़ रही है। मेयर पद के लिए यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर दिख रही है। इसी के चलते सीएम की सभा करा भाजपा पहले से बढ़त बनाने के लिए कदम बढ़ा दिए हैं।


दो लाख मतदाताओं को साधने के लिए आ रहे सीएम


कानपुर नगर में पूर्वाचल के मतदाताओं की संख्या दो लाख से ज्यादा है। इसी के चलते भाजपा नेताओं ने सीएम योगी आदित्यनाथ की सभा कराए जाने की मांग प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय से की थी। भाजपा नेताओं की मांग पर सीएम कानपुर में पब्बिलक सभा को संबोधित करने के लिए आ रहे हैं। 2017 विधानसभा चुनाव के वक्त कल्याणपुर से भाजपा कैंडीडेट नीलिमा कटियार चुनाव के मैदान में थीं। उन्हें सपा के सतीश निगम टक्कर दे रहे थे। चुनाव हारने की आशंका के चलते भाजपा नेता हरकत में आए और पनकी में सीएम योगी आदित्यनाथ की रैली कराई थी। इसी के बाद नीलिमा कटियार का चुनाव आगे बढ़ा और यहां से उन्हें अच्छा जनसमर्थन मिला।

ट्रेंडिंग वीडियो