विधानसभा चुनाव 2022 के अंतर्गत कानपुर की 10 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिसमें 209 बिल्हौर, 210 बिठूर, 211 कल्याणपुर, 212 गोविंद नगर, 213 सीसामऊ, 214 आर्यनगर, 215 किदवई नगर, 216 कैंट, 217 महाराजपुर, 218 घाटमपुर शामिल है। जबकि कानपुर देहात के लिए 205 रसूलाबाद, 206 अकबरपुर रनिया, 207 सिकंदरा, 208 भोगनीपुर विधानसभा के लिए नामांकन होंगे।
यह भी पढ़ें
UP election 2022 – सपा ने जारी की विधानसभा प्रत्याशियों की सूची
औरैया, फर्रुखाबाद के लिए भी हो रहा नामांकन
औरैया जिले की 3 विधानसभा के लिए नामांकन हो रहा है जिसमें 202 बिधूना, 203 दिबियापुर, 204 औरैया शामिल है। इसके अतिरिक्त फर्रुखाबाद जिले के लिए 192 कायमगंज, 193 अमृतपुर, 194 फर्रुखाबाद, 195 भोजपुर के लिए नामांकन हो रहा है। कन्नौज की 3 विधानसभा सीटें 196 छिबरामऊ, 197 तिर्वा, 198 कन्नौज सुरक्षित के लिए भी नामांकन हो रहे हैं। जिला प्रशासन ने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजनीतिक पार्टियों से नामांकन कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन होना चाहिए।