UP Nikay Chunav: वो मेयर सीट, जिस पर सपा सुनिश्चित मान रही जीत, ब्राहाण विधायक के दांव ने पलटा खेल
कानपुरPublished: May 12, 2023 05:02:12 pm
UP Nikay Chunav 2023: नगर निकाय के लिए हुए चुनाव के रिजल्ट 13 मई को घोषित किए जाएंगे।


सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी और उनकी पत्नी सपा की मेयर कैंडिडेट वंदना बाजपेयी
UP Nikay Chunav 2023 News: यूपी में हुए निकाय चुनाव के नतीजे शनिवार, 13 मई को घोषित किए जाएंगे। ज्यादातर एग्जिट पोल और विश्लेषक मुख्य विपक्षी दल सपा को निकाय चुनाव में भाजपा से काफी पीछे मान रहे हैं। मुस्लिम वोटों में हुए बंटवारे बाद अब सपा के लिए एक सीट ऐसी है, जहां उसकी जीत हो सकती है। इस सीट पर सपा अपनी जडीत को लेकर काफी भरोसा दिखा रही है। ये सीट है कानपुर नगर निगम।