scriptUP Panchayat Chunav: सपा के घर में भाजपा ने लगाई सबसे बड़ी सेंध, अखिलेश को दिया तगड़ा झटका, यकीन नहीं कर पा रहे सपाई | UP Panchayat Election: BJP Big Burglary Samajwadi Party Area In Chunav | Patrika News
कानपुर

UP Panchayat Chunav: सपा के घर में भाजपा ने लगाई सबसे बड़ी सेंध, अखिलेश को दिया तगड़ा झटका, यकीन नहीं कर पा रहे सपाई

भाजपा के इस कार्ड के बाद सपा ने स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करना शुरू कर दिया है।

कानपुरApr 11, 2021 / 01:53 pm

Arvind Kumar Verma

UP Panchayat Chunav: सपा के घर में भाजपा ने लगाई सबसे बड़ी सेंध, अखिलेश को दिया तगड़ा झटका, यकीन नहीं कर पा रहे सपाई

UP Panchayat Chunav: सपा के घर में भाजपा ने लगाई सबसे बड़ी सेंध, अखिलेश को दिया तगड़ा झटका, यकीन नहीं कर पा रहे सपाई

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. यूपी पंचायत चुनाव (UP Panchayat Chunav) में भाजपा (BJP) ने अपने प्रत्याशी उतारकर चुनाव में विगुल फूंक दिया। वहीं भाजपा ने सपा के गढ़ में सेंधमारी कर दी है, जिसकी काट करने में अब सपा जुट गई है। भाजपा समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के गढ़ में कई सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारकर खलबली मचा दी है। जबकि सपा की तरफ कई उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं। भाजपा के इस कार्ड के बाद सपा ने स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करना शुरू कर दिया है। दरअसल भाजपा ने जब से मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के कुनबे में सेंध लगाई है तब से प्रदेश की सियासत में बवंडर मचा हुआ है। फिलहाल पार्टियों के सक्रिय होने से पंचायत चुनाव रोचक हो गया है।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस, बसपा व अन्य दल सीधे पंचायत चुनाव से दूरी बनाए हुए हैं। दरअसल मैनपुरी में भाजपा ने मुलायम सिंह यादव की भतीजी को टिकट दिया है। वहीं प्रदेश में सपा के गढ़ वाले दूसरे इलाकों आज़मगढ़, गाजीपुर, जौनपुर आदि जिलों में भी भाजपा ने सपा के वोट बैंक वाले पिछड़े वर्ग के बीच पैठ लगाकर उम्मीदवार उतारे हैं। प्रदेश में चल रहे पंचायत चुनाव को विधानसभा का दूसरा रूप माना जा सकता है।
इस बार यूपी पंचायत चुनाव चार चरणों में होना है और 2 मई को परिणाम आना है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के पास अब चुनाव की तैयारी के लिए समय भी नही है जबकि भाजपा ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी। ऐसे में सपा के रणनीतिकार अपने समर्थक उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाने में जुट गए हैं। सपा के गढ़ वाले कई इलाकों में भाजपा ने जब सेंधमारी की। उसके बाद सपा ने भी सेंधमारी का फ़ैसला किया।

Home / Kanpur / UP Panchayat Chunav: सपा के घर में भाजपा ने लगाई सबसे बड़ी सेंध, अखिलेश को दिया तगड़ा झटका, यकीन नहीं कर पा रहे सपाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो