scriptअखिलेश ने अपने इस खास नेता को सौंपी जिम्मेदारी, साइकिल दौड़ाने के लिए फूलपुर पहुंचे महारथी | UP SP President Naresh Uttam campaign for phoolpur Loksabha election | Patrika News

अखिलेश ने अपने इस खास नेता को सौंपी जिम्मेदारी, साइकिल दौड़ाने के लिए फूलपुर पहुंचे महारथी

locationकानपुरPublished: Feb 24, 2018 03:43:29 pm

Submitted by:

Vinod Nigam

सपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ ये दिग्गज करेंगे प्रचार, 2019 से पहले फूलपुर का चुनाव सेमीफाइनल

 सपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ ये दिग्गज करेंगे प्रचार, 2019 से पहले फूलपुर का चुनाव सेमीफाइनल
कानपुर। सिकंदरा विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में भले ही सपा हार गई हो, पर पार्टी अपना पुराना वोटबैंक वापस पाने में कुछ हद तक कामयाब रही। इसी के चलते अखिलेश यादव ने कुर्मी बाहूल्य फूलपुर लोकसभा सीट पर साइकिल दौड़ाने के लिए अपने खास व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को बड़ी जिम्मेदारी सौपी हैं। पौने चार लाख कुर्मी मतदाताओं को साधने के लिए नरेश उत्तम शनिवार को अपने लाव-लश्कर के साथ फूलपुर पहुंच गए। सपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही पूर्व विधायक मदनगोपाल उमराव, राकेश सचान, ददुआ के भाई पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, ददुआ का बेटा पूर्व विधायक वीरसिंह पटेल और पूर्व सांसद अशोक पटेल भी सपा प्रत्याशी के लिए प्रचार करेंगे। नरेश उत्तम ने बताया कि चार की मोदी और ग्यारह माह की योगी सरकार ने जनता पूरी तरह से ऊब चुकी है और 2019 से पहले समाजवादी पार्टी इन्हें करारी हार देने के लिए जमीन पर उतर चुकी है।
कानपुर के कई नेताओं को दी गई जिम्मेदारी
सिंकदरा विधानसभा उपचुनाव के बाद फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीट के लिए मतदान होगा। इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने जोर आजमाइश शेरू कर दी है। भाजपा ने जहां बनारस के पूर्व मेयर व युवा चेहरा कौशलेंद्र सिंह पटेल, तो सपा से नगेंद्र सिंह पटेल को चुनावी मैदान में उतारा है। कुर्मी बाहूल्य सीट होने के चलते दोनों दलों के नेताओं को जमावड़ा फूलपुर में लगागा, इसके लिए कानपुर से कई नेताओं को चुनाव प्रचार के लिए लगाया गया है। कानपुर निवासी व सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को फूलपुर में साइकिल दौड़ाने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सौंपी है। नरेश उत्तम ने बताया कि शनिवार को हम फूलुपर पहुंच गए हैं और भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचा रहे हैं। नरेश उत्तम ने बताया कि सिकंदरा विधानसभा उपचुनाव में अगर ईवीएम की जगह मतपत्रों के जरिए मतदान कराया गया होता तो वहां का परिणाम हमारे पक्ष में होता।
ददुआ के बेटे और भाई भी मांगेगे वोट
फूलपुर से लोकसभा का टिकट मांगने वाले पूर्व सांसद व दस्यू ददुआ के भाई बालकुमार पटेल के साथ दस्यू के बेटे वीरसिंह पटेल को फूलपुर में सपा के पक्ष में प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी अपने तेज-तर्राक कार्यकर्ताओं की फौज को फूलपुर में उतारेगी। नरेश उत्तम के मुताबिक योगी सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने यहां विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। भाजपा ने मुस्लिम, दलितों और पिछड़ों के साथ भेदभाव किया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि हम यहां के कई गांवों में गए, जहां पर लोग खुले में शौंच कर रहे हैं। भाजपा की विचारधारा वालों के घरों पर हैंडपंप व टॉयलेटों का निर्माण कराया गया है। सपा के हजारों कार्यकर्ता फूलपुर की गलियों में जाकर अखिलेश के पांच साल और योगी सरकार के ग्यारह माह के कार्यकाल को जनता तक लेकर जाएंगे।
तो नरेश उत्तम के चलते मिला टिकट
फूलपुर लोकसभा सीट से दस्यू ददुआ के भाई बालकुमार पटेल को टिकट दिए जाने की चर्चा चल रही थी। इसी दौरान नागेंद्र सिंह ने भी टिकट की दावेदारी कर दी। जब पार्टी हाईकमान ने नगेंद्र की जगह बालकुमार के नाम पर मुहर लगाई तो ागेंद्र सिंह ने बागी सुर मे पहले ही नामांकन पत्र खरीद लिया था। जिसके बाद सपा में हड़कंप मचा हुआ था। अखिलेश यादव ने गुटबाजी को रोकने के लिए नरेश उत्तम को लगाया। नरेश उत्तम ने बालकुमार पटेल और नगेंद्र के साथ बात की। बालकुमार पटेल ने नरेश उत्तम के कहने पर अपना नाम वापस ले लिया और नागेंद्र को साइकिल का सिंबल दे दिया गया। नरेश उत्तम ने बताया कि पार्टी में कोई मतभेद नहीं है। सभी नेता व कार्यकर्ता सपा के लिए प्रचार कर रहे हैं।
नीलिमा कटियार, जयकुमार जैकी करेंगे भाजपा का प्रचार
सपा के कुर्मी प्रत्याशी उतारे जाने से भाजपा के अंदर खलबली मची हुई है। इसकी काट के लिए बनारस के चुवा चेहरा को फूलपुर से चुनाव के मैदान में उतारा है। कौशलेंद्र सिंह पटेल के लिए भाजपा ने अपने दल से विधायक व योगी सरकार में मंत्री जयकुमार सिंह जैकी व कल्याणपुर से विधायक नीलिमा कटियार को फूलपुर में चुनाव प्रचार के लिए भेजेगी। मंत्री जयकुमार जैकी कुर्मी नेता हैं और उनकी अपने समाज में अच्छी पकड़ बताई जा रही है। मंत्री ने बताया कि पीएम मोदी और सीएम योगी जनता के लिए कार्य कर रहे हैं। भाजपा सिकंदरा में चुनाव जीती और दो लोकसभा सीट पर भी कमल जनता खिलाने जा रही है। भाजपा अगर हमें वहां चुनाव प्रचार के लिए भेजेगी तो जरूर जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो