
UP weather prediction Kanpur Division भारत मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक आसमान साफ रहेगा। बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। देश भर के मौसम के विषय में भी जानकारी दी गई। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर से सुनील पांडे ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में हो रही मौसमी हलचल का असर मैदानी भागों पर भी पड़ेगा। जिससे तापमान में कमी आएगी। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, इटावा का 19 डिग्री, कन्नौज और फर्रुखाबाद का तापमान न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री के आसपास बना हुआ है।
Kanpur Division मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
Etawah weather मौसम विभाग के अनुसार इटावा में आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
Kannauj weather कन्नौज में आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पूर्व उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
Farrukhabad weather फर्रुखाबाद में आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री न्यूनतम 20 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। रात में भी आसमान साफ रहने का अनुमान है। बीच-बीच में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
संबंधित विषय:
Published on:
05 Nov 2024 07:48 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
