UP Weather:जानिए क्या रहेगा आज का तापमान, उमस करेगी परेशान.?
कानपुरPublished: Jun 08, 2023 09:24:22 am
UP Weather: कानपुर में 41 डिग्री तक तापमान पहुंचने की संभावना मौसम वैज्ञानिकों ने जताई है।
UP Weather: कानपुर में चिलचिलाती धूप से आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। जिसके चलते दोपहर के मध्य सड़कों पर व बाजारों में सन्नाटा नजर आता है। बुधवार को भी कानपुर व कानपुर देहात में गर्मी व उमस का सितम देखने को मिलेगा। जिसके चलते गुरुवार को कानपुर में 41 डिग्री तक पारा पहुंचने की संभावना है। वही मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 9 जून से कानपुर व कानपुर देहात में हल्की बारिश होने की संभावना है।