scriptUP Top News: विकास दुबे के गुर्गे कल्लू ने खोला सबसे बड़ा राज, फायरिंग को लेकर ये बात सुनकर पुलिस के भी उड़े होश | Uttar Pradesh Top News 5 July 2020 | Patrika News

UP Top News: विकास दुबे के गुर्गे कल्लू ने खोला सबसे बड़ा राज, फायरिंग को लेकर ये बात सुनकर पुलिस के भी उड़े होश

locationकानपुरPublished: Jul 05, 2020 11:50:17 am

Uttar Pradesh Top News

UP Top News: विकास दुबे के गुर्गे कल्लू ने खोला सबसे बड़ा राज, फायरिंग को लेकर ये बात सुनकर पुलिस के भी उड़े होश

UP Top News: विकास दुबे के गुर्गे कल्लू ने खोला सबसे बड़ा राज, फायरिंग को लेकर ये बात सुनकर पुलिस के भी उड़े होश

लखनऊ. रविवार, 5 जुलाई, 2020 को राजधानी लखनऊ से प्रकाशित विभिन्न समाचार-पत्रों में यह अहम सुर्खियां छाई हुई हैं।

संक्रमितों का आंकड़ा 26 हजार के पार, अब तक 773 की मौत

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 26 हजार को पार पहुंच गए हैं। बीते 24 घंटे में यूपी में 772 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 26554 हो गई है। कुल मामलों में से 18154 लोग इलाज के बाद ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। राज्य में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट 68 प्रतिशत से ज्यादा है। प्रदेश में फिलहाल कोरोना के 7627 सक्रिय मामले हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं इस महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या अब 773 हो गई है।
दिव्‍यांगों के मन से कोरोना का डर निकालेगा सीआरसी

कोरोना का खौफ लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस बीमारी का अप्रत्यक्ष असर दिव्यांगों पर पड़ रहा है। दिव्यांगों की ट्रेनिंग बंद है। बीमारी के डर से परिजन उन्हें बाहर नहीं निकाल रहे हैं। इसके कारण दिव्यांग मानसिक तौर पर बीमार होते जा रहे हैं।
मुठभेड़ में मारे गए विकास दुबे के भाई और मामा का शव लेने नहीं आए परिजन

कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों के शहीद हाेने के बाद कॉम्बिंग के दौरान मार गिराए गए विकास दुबे के मामा और चचेरे भाई का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, इसके बाद भी कोई नहीं आया। इसके चलते पुलिसकर्मियों ने ही भैरोघाट स्थित विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार करा दिया।
विकास दुबे के गिरफ्तार साथी कल्लू ने खोले राज

गिरफ्तार गुर्गे ने खोला राज…फोन आने पर बुलाए गए थे 25-30 लोग, विकास दुबे ने खुद की थी फायरिंग
विकास का कानपुर स्थित घर और कारें जमींदोज करने के बाद रविवार सुबह पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी। पुलिस ने विकास दुबे के साथी और इस घटना में शामिल बताए जा रहे दयाशंकर अग्नीहोत्री उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। उसने बताया कि विकास दुबे को किसी का फोन आने के बाद वह सक्रिय हो गया था। उसने फोन कर 25-30 लोगों को अपने घर बुलाया था। पुलिस टीम के यहां पहुंचने के बाद विकास ने खुद भी उनपर फायरिंग की थी।
कानपुर एनकाउंटर के बाद बड़ी कार्रवाई तैयारी

कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की शहादत के बाद पुलिस विभाग बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। इसके लिए माफिया और चिह्नित अपराधियों की सूची नए सिरे से बनाई जा रही है। मार्च में एसटीएफ द्वारा तैयार चिह्नित माफिया अपराधियों की सूची में कानपुर के विकास दुबे का नाम नहीं था। प्रदेश सरकार के सख्त तेवरों को देखते हुए पुलिस अब बड़े अपराधियों के आर्थिक साम्राज्य पर भी धावा बोलेगी।
सोशल मीडिया पर फोटो डालना पड़ा भारी, 8 शस्त्र लाइसेंस निरस्त

असलहा लहराकर और फायरिंग करते हुए सोशल मीडिया पर फोटो डालना बागपत के शस्त्रधारकों को महंगा पड़ गया। डीएम ने सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर शिकंजा कसते हुए जिले में आठ लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। इस कार्रवाई से शस्त्रधारकों में खलबली मची हुई है।
UP में आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 24 की मौत

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में एक बार फिर कुदरत का कहर देखने को मिला। अलग-अलग इलाकों में आंधी, बारिश व आकाशीय बिजली गिरने से 24 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 10 की प्रयागराज तथा 14 पूर्वांचल में मौत हुई है। जबकि कई लोग घायल हैं। इस दौरान 64 मवेशियों की भी मौत हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक मदद और घायलों के अच्छे से अच्छे इलाज की व्यवस्था कराने के निर्देश जारी किये।
आज प्रदेश भर में रोपे जाएंगे 25 करोड़ पौधे

प्रदेश भर में रविवार को 25 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत करने से पूर्व कुकरेल वन प्रभाग में पूजन की। इस दौरान उनके साथ वन मंत्री दारा सिंह चौहान, मुख्य सचिव आर के तिवारी तथा कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा भी रहे। । पौधरोपण के इस अभियान में वन विभाग के अलावा राज्य सरकार के 26 विभाग भी शामिल होंगे जो औषधीय, फलदार, पर्यावरणीय, छायादार, चारा प्रजाति एवं औद्योगिक उपयोग की प्रजाति के होंगे।
सीएम योगी ने गुरु पूर्णिमा पर दीं शुभकामनाएं

सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने गुरु पूर्णिमा पर प्रदेश वासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनसे सोशल डिस्‍टेंसिंग के साथ ही पर्व मनाने की अपील की है। सीएम ने शनिवार को ट्वीट के जरिए लोगों को शुभकामना संदेश दिया।
नई कालोनियों का सेटेलाइट मैप तैयार कर वसूला जाएगा बकाया हाउस टैक्स

लॉकडाउन से खराब हुई निकायों की आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए नई कालोनियों से हाउस टैक्स वसूली पर अब अधिक जोर होगा। इसके लिए सेटेलाइट मैप तैयार कराते हुए पता लगाया जाएगा कि शहरों में कुल कितने मकानों और प्रतिष्ठानों की संख्या बढ़ी है। इसके आधार पर स्थलीय सत्यापन कराते हुए इनसे हाउस टैक्स की वसूली की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो