scriptखेतों से रसोई तक सीधे पहुंचेंगी ताजी सब्जियां और दाल, दाम भी बाजार से होंगे कम | Vegetables, lentils and dry fruit will be available at home from the t | Patrika News

खेतों से रसोई तक सीधे पहुंचेंगी ताजी सब्जियां और दाल, दाम भी बाजार से होंगे कम

locationकानपुरPublished: Dec 12, 2019 11:58:50 am

आईआईटी के पूर्व छात्र ने तैयार किया टोइवो-शॉप एप, तीन घंटे में मिलेगी डिलीवरी

खेतों से रसोई तक सीधे पहुंचेंगी ताजी सब्जियां और दाल, दाम भी बाजार से होंगे कम

खेतों से रसोई तक सीधे पहुंचेंगी ताजी सब्जियां और दाल, दाम भी बाजार से होंगे कम

कानपुर। जमाना ऑनलाइन शॉपिंग का है। बाजार जाने की जरूरत नहीं, बस इंटरनेट पर प्रोडक्ट सर्च कीजिए, सेलेक्ट करिए और दीजिए आर्डर। घर बैठे सामान मिल जाता है और वह भी वाजिब दाम पर। ऐसे में ऑनलाइन का बाजार बढ़ता जा रहा है। जिसे देखते हुए अब सब्जियोंं और अनाज की भी ऑनलाइन खरीदारी होने लगी है। इसे देखते हुए आईआईटी के पूर्व छात्र ने एक एप तैयार किया है। टोइवो-शॉप नामक इस एप से घर बैठे ताजी सब्जियंा, अनाज और बहुत कुछ मिलेगा।
जनवरी २०२० में शुरू होगा
टोइवो-शॉप एप तैयार करने वाले आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र प्रणव तिवारी ने बताया कि उन्होंने सूर्य प्रताप सिंह, कुमार गौरव और आदित्य कुमार पाल के साथ मिलकर तैयार किया है। इसमें प्रणव सीईओ और निदेशक हैं। प्रणव ने उन्होंने बताया कि कई सालों की मेहनत के बाद यह एप तैयार हुआ है। यह शहर में जनवरी 2020 से काम करने लगेगा। आर्डर देने के बाद तीन घंटे में सामान घर पहुंच जाएगा।
किसानों को भी होगा फायदा
प्रणव ने बताया कि इस एप से जहां लोगों को घर बैठे दाल व सब्जियां मिलेंगी। वहीं, किसानों को खाद्यान्न बेचने के लिए दूर-दराज बाजार में भटकना नहीं पड़ेगा। फिलहाल यह सुविधा सिर्फ कानपुर के लिए शुरू होगी। बिल्हौर में इसका वेयरहाउस बनाया गया है। यहां देशभर के किसानों से मंगाया गया सामान एकत्र किया जाएगा। शुरुआत में सिर्फ कच्चा सामान जैसे दाल, चावल, मसाले, फल, सब्जियां और मेवा ही उपलब्ध कराया जाएगा।
कम दाम में मिलेगा सामान
प्रणव ने बताया कि इस एप के जरिए सारा सामान बाजार से कम दाम में उपलब्ध कराया जाएगा। शहरवासी इस एप को डाउनलोड करने के बाद अपनी जरूरत के अनुसार ऑर्डर दे सकते हैं। ऑनलाइन के अलावा टोल फ्री नंबर भी बनाया जा रहा है। ऑर्डर करने के तीन घंटे के अंदर सामान आपके घर पहुंच जाएगा। इसके लिए शहर में कई जगह आउटलेट खोले जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो