scriptविकास दुबे घटना से संबंधित वीडियो हुआ वायरल, शशिकांत की मां ने किया एक और खुलासा | video of Shashikant's mother and wife goes viral, one more reveal | Patrika News

विकास दुबे घटना से संबंधित वीडियो हुआ वायरल, शशिकांत की मां ने किया एक और खुलासा

locationकानपुरPublished: Jul 31, 2020 05:29:17 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

करीब एक मिनट के इस वीडियो में शशिकांत की मां कई खुलासे कर रही हैं।

विकास दुबे घटना से संबंधित वीडियो हुआ वायरल, शशिकांत की मां ने किया एक और खुलासा

विकास दुबे घटना से संबंधित वीडियो हुआ वायरल, शशिकांत की मां ने किया एक और खुलासा

कानपुर देहात-कानपुर एनकाउंटर को लेकर बड़े स्तर से जांच जारी है। वहीं घटना को लेकर रोज़ नए खुलासे हो रहे हैं। एक बार फिर से शशिकांत की पत्नी और मां का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बता रही हैं कि घटना के पहले पुलिसकर्मी किस तरह उसके घर से अनाज के बोरे ले जाते थे और जब जब लॉकडाउन लगा तब से हर रोज थाने की सरकारी गाड़ी आती थी, जिसमें पुलिस वालों के लिए खाना भेजा जाता था। और रात में किस तरह पुलिसकर्मी घर में ही खाना पीना करते थे।
कानपुर के बिकरू में आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब मुख्य आरोपी विकास दुबे के साथी शशिकांत की पत्नी और मां का एक वीडियो वायरल हो रहा है। बताया गया कि करीब एक मिनट के इस वीडियो में शशिकांत की मां कई खुलासे कर रही हैं। वायरल वीडियो में उन्होंने बताया कि अमर दुबे की शादी में चौबेपुर थाने के पूर्व एसओ विनय तिवारी और एसआई केके शर्मा भी आए थे। उनका कहना है कि सही मायने में देखा जाए तो विनय तिवारी ने ही अपने साथी पुलिस कर्मियों की हत्या करवाई। इस वीडियो में वो बता रही हैं कि लॉकडाउन मे रोजाना थाने से सरकारी गाड़ी विकास के घर आती थी। गाड़ी में सभी पुलिस कर्मियों के लिए खाने-पीने का सामान रखा जाता था।
इससे पहले भी शशिकांत की गिरफ्तारी के बाद उसकी पत्नी की एक कथित ऑडियो क्लिप वायरल हुई थी, जिसमें वह अपनी एक रिश्तेदार को घटना के बारे में बताते हुए पुलिस से बचाव के लिए सलाह मांगती सुनाई दे रही थी। कानपुर के बिकरु गांव में दो-तीन जुलाई की रात को घात लगाकर किए गए हमले में आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के फौरन बाद के बताये जा रहे इस ऑडियो क्लिप में शशिकांत की पत्नी मनु विकास दुबे के छोटे भाई की पत्नी से बातचीत कर रही थी। इस ऑडियो में कथित रूप से वह कह रही है, ‘दो आदमी मेरे दरवाजे पर मरे पड़े हैं और एक आदमी आंगन में.’ इस ऑडियो में वह कहते सुनाई दे रही हैं कि विकास भैया और उनके लोगों ने पुलिस कर्मियों को मार डाला है। जब पुलिस वारदात के बाद उसके घर आई तो उसने वह फोन पुलिस को दे दिया था।

ट्रेंडिंग वीडियो