scriptविकास दुबे के एक और साथी राम सिंह यादव को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, 50 हजार का था ईनामी | Vikas Dubey Ram Singh Yadav Arrested by UP STF | Patrika News

विकास दुबे के एक और साथी राम सिंह यादव को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, 50 हजार का था ईनामी

locationकानपुरPublished: Aug 03, 2020 03:07:28 pm

आपको बता दें कि कानपुर में हुए बिकरू गोलीकांड में गैंगस्टर विकास दुबे और उसके साथियों ने मिलकर आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी।

विकास दुबे के एक और साथी राम सिंह यादव को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, 50 हजार का था ईनामी

विकास दुबे के एक और साथी राम सिंह यादव को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, 50 हजार का था ईनामी

कानपुर. विकास दुबे गोलीकांड मामले में यूपी पुलिस लगातार एक्शन ले रही है। कानपुर बिकरू कांड के एक और आरोपी को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने 50 हजार रुपये के इनामी राम सिंह यादव को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि कानपुर में हुए बिकरू गोलीकांड में गैंगस्टर विकास दुबे और उसके साथियों ने मिलकर आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी।
इन पर हुई गैगस्टर एक्ट की कार्रवाई

वहीं इससे पहले पुलिस ने विकास दुबे के सहयोगी जय वाजपेयी और उसके तीन भाई शोभित, रजयकांत और अजयकांत के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी। जय वाजपेयी जेल में बंद है। उस पर गिरोह बनाकर अपराध करने और अवैध संपत्ति इकट्ठा करने का आरोप है। चारों के खिलाफ कानपुर के नजीराबाद थाने में गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विकास दुबे के भाई की संपत्ति होगी कुर्क

इसके अलावा विकास दुबे मामले में पुलिस उसके भाई दीप प्रकाश दुबे की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई शुरू करने वाली है। पुलिस की कोशिशों के बावजूद विकास दुबे के भाई दीप प्रकाश दुबे ने न तो सरेंडर किया है और न ही पुलिस के सामने आया। इसके बाद पुलिस ने दीप प्रकाश की संपत्ति कुर्क करने का फैसला किया है।

ट्रेंडिंग वीडियो