script

4 साल बाद घर वापस लौटे विपुल ने सुनाई यूक्रेन की सच्चाई…

locationकानपुरPublished: Mar 06, 2022 10:06:53 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध के कारण वहां फंसे छात्र-छात्राओं के घर की दिनचर्या भी अस्त-व्यस्त हो गई। ना खाने का ठीक और ना ही पहनने का। दिन रात टीवी के आगे बैठकर केवल युद्ध की खबरों को देखना। ऐसे में कानपुर के जरौली निवासी विपुल सिंह जब घर पहुंचे तो परिजनों के चेहरे पर रौनक आ गई। विपुल सिंह ने यूक्रेन की सच्चाई बयां की।
 
 
 
 

4 साल बाद घर वापस लौटे विपुल ने सुनाई यूक्रेन की सच्चाई...

4 साल बाद घर वापस लौटे विपुल ने सुनाई यूक्रेन की सच्चाई…

यूक्रेन में फंसे छात्र छात्राओं को लाने के लिए भारत सरकार की तरफ से बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। जिसे ‘गंगा’ नाम दिया गया है। युद्ध ग्रस्त क्षेत्र से भारतीय छात्र छात्राओं का निकलना जोखिम भरा सफर है। ऐसे में छात्र छात्राओं के परिजनों की नींद उड़ गई है। पूजा पाठ के साथ मनौती का भी दौर चल रहा है। ऐसे में मोबाइल सेवा ही एकमात्र सहारा बन गया है। मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना गंगा अभियान के माध्यम से कानपुर जरौली के रहने वाले विपुल सिंह अपने परिवार के बीच पहुंचे तो लोगों के आंखों में खुशी के आंसू आ गए।

परिवारी जनों ने यूक्रेन से आए विपुल सिंह का स्वागत तिलक और आरती लगाकर किया। पूजा पाठ का भी दौर चला। इस संबंध में विपुल सिंह ने बताया कि वह यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। वहां की स्थिति बहुत ही गंभीर हो रही है। चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल है। सायरन बजते ही लोग बनकर में घुस जाते हैं। विपुल सिंह ने बताया कि यूक्रेन सहित अन्य कई स्थानों पर भारत का तिरंगा सुरक्षा की गारंटी बन गया है। तिरंगा लेकर निकलने के बाद रूस और यूक्रेन की सेना भी उन्हें सुरक्षित जाने देती है। विपुल सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए मांग की भारत के जो भी छात्र अभी यूक्रेन में फतेह हैं उन्हें जल्द से जल्द वापस लाया जाए।

यह भी पढ़ें कानपुर देहात में बीजेपी नेता की पीट-पीटकर हत्या, सरकारी जमीन पर कब्जे का कर रहे थे विरोध

डॉ सीपी सिंह ने कहा

विपुल सिंह के घर पहुंचने पर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। विपुल सिंह के पिता डॉ सीपी सिंह डी प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में युद्ध की खबर सुनते ही घर में सभी लोगों ने खाना पीना छोड़ दिया। आज जब उनका बेटा घर लौटा है तो उन्होंने परिवार के साथ खुशियां मनाई और पूजा अर्चना की। इसके पूर्व विपुल सिंह की आरती उतारी गई थी।

ट्रेंडिंग वीडियो