scriptGovind Nagar Seat By-Poll : अब वोटर ही भाग्य विधाता, मत के जरिए कर रहा फैसला | voting begins for govind nagar seat in up by election 2019 | Patrika News

Govind Nagar Seat By-Poll : अब वोटर ही भाग्य विधाता, मत के जरिए कर रहा फैसला

locationकानपुरPublished: Oct 21, 2019 01:06:32 am

Submitted by:

Vinod Nigam

3 लाख 69 हजार मतदाता कर रहे 9 उम्मीदवारों की भाग्य का फैसला, सभी ने अपनी-अपनी जीत का किया दावा

Govind Nagar Seat By-Poll :  अब वोटर ही भाग्य विधाता, मत के जरिए कर रहा फैसला

Govind Nagar Seat By-Poll : अब वोटर ही भाग्य विधाता, मत के जरिए कर रहा फैसला

कानपुर। गोविंद नगर विधानसभा सीट के लिए सुबह 7 बजे से 70 मतदान केंद्र के साथ 349 बूथों में मतदान शुरू हो गया। दूसरी बार इस सीट पर बाई-इलेक्शन में नौ उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करीब 3 लाख 69 हजार मतदाता कर रहे हैं। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने के लिए कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था की गई है। वहीं सभी दलों के उम्मीदवारों ने चुनाव में अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। मतदान शुरू होने से पहले उम्मीदवारों की धड़कनें तेज हो गई है और उनके लिए आज का दिन और बीती रात किसी कयामत से कम नहीं है।

दूसरी बार उपचुनाव
करीब 1 लाख 60 हजार ब्राम्हण बाहूल्य सीट पर 6-6 बार कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवार जीते हैं। दूसरी बार बाई इलेक्शन में लड़ाई पिछले चुनाव की तरह भाजपा के सुरेंद्र मैथानी और कांग्रेस की करिश्मा ठाकुर के बीच ही मानी जा रही है। जबकि लड़ाई में बसपा के देवी प्रसाद भी हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के सम्राट विकास सिंह भी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में सत्यदेव पचैरी गोविंद नगर सीट से विधायक चुने गए थे। 2019 का लोकसभा चुनाव जीतने के बाद इस सीट पर मतदान हो रहा है।

मैथानी ने जीत का किया दावा
मतदान शुरू होने से ठीक पहले भाजपा के उम्मीदवार सुरेंद्र मैथानी परमठ मंदिर जाकर भगवान भोले शंकर से जीत का आर्शीवाद मांगा। इस बीच पत्रिका के साथ खास बातचीत के दौरान मैथानी ने कहा कि पहली बार उम्मीदवार के बजाए विरोधी दलों से जनता चुनाव लड़ी। 2017 के मुकाबले भाजपा यहां ज्यादा मतों से जीत दर्ज करेगी। मैथानी ने कहा कि केंद्र की मोदी तो प्रदेश की योगी सरकार ने जनता के लिए कार्य किया। संगठन व कार्यकर्ताओं ने सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाया। इसी का परिणाम है कि पार्टी हमीरपुर सीट पर जीत दर्ज की थी।

करिश्मा ने कांग्रेस की होगी जीत
छात्र राजनीति के जरिए कांग्रेस में आई करिश्मा ठाकुर ने कहा कि जनता ने हमें और पार्टी को भरपूर प्यार और अपना आर्शीवाद दिया। कांग्रेस उपचुनाव में भाजपा को जनता के सहयोग से करारी शिकस्त देने जा रही है। करिश्मा ने बताया कि पिछले गोविंद नगर सीट से लगातार दो बार भाजपा का उम्मीदवार जीते, लेकिन एक रूपए का विकास कार्य नहीं कराया। बारिश के वक्त पूरा इलाका जलभराव से जूझता रहा। वहीं साउथ में सड़कों से ज्यादा गड्ढे और कूड़े कचरे के ढेर जमा हैं। जनता वोट की चोट देकर इन्हें इसबार हराने जा रही है।

दौड़ेगी साइकिल
समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सम्राट विकास सिंह यादव भी सुबह मंदिर जाकर भगवान के दर्शन कर जीत का आर्शीवाद मांगा। सपा उम्मीदवार ने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार के दौरान कानपुर में विकास कार्य हुए। 2012 से लेकर 2017 के बीच यहां की सड़कों पर वाहन बिना रूकावट के दौड़ते थे। बिजली, पेयजल, सड़क और सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चैबंद थी। लेकिन जब से योगी सरकार आई इस शहर को गर्त में ढकेल दिया। हमें गोविंद नगर की जनता का बहुत प्यार मिला और यहां उपचुनाव में साइकिल दौड़ेगी।

अपराध से मुक्ति के साथ विकास
बसपा उम्मीदवार देवी प्रसाद तिवारी ने कहा कि साउथ में अपराध पहले के मुकाबले बढ़ा है। जनता के आर्शीवाद से जनप्रतिनिधि चुने जाने के बाद हमारी पहली प्राथमिका अपराध पर रोकने को लेकर होगी। साथ ही यहां ग्रामीण इलाकों से आकर बसे लोगों को सरकारी योजना के तहत आवास दिलाएंगे। देवी प्रसाद तिवारी ने कहा कि सपा और भाजपा सरकार ने साउथ का विकास नहीं किया। बसपा प्रमुख मायावती जब सूबे की सीएम थीं, तब यहां विकास कार्य हुए।

9 उम्मीदवार चुनाव के मैदान
गोविंद नगर सीट के उपचुनाव में नौ उम्मीदवारों बीच मुकाबला होगा। जिसमें प्रत्याशी से सुरेंद्र मैथानी, कांग्रेस के करिश्मा ठाकुर, बसपा के देवीप्रसाद तिवारी, समाजवादी पार्टी से सम्राट विकास सिंह यादव जीत के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं। वहीं पांच अन्य निर्दलीय, राकेश त्रिपाठी, डॉक्टर वीएन पाल, योगेंद्र अग्निहोत्री देवेंद्र कुमार सिंह सुरेंद्र कटियार भी चुनावी अखाड़े में हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो