कैसा रहेगा कानपुर का मौसम
कानपुर में आज शनिवार 5 मार्च के दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान में हल्के फुल्केेे बादल रहने की जानकारी मिल रही है। दिन में 35 डिग्री गर्मी लोगों को पसीना छोड़ाएगी। जबकि रात में ठंड का एहसास होगा। सुबह लगभग 17 डिग्री तापमान दर्ज किया जा रहाा है। मौसम में आ रहेेे बदलाव का असर दिनचर्या मेंं भी पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार 6 मार्च को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान बिल्कुल साफ रहेगा।
यह भी पढ़ें
उन्नाव का मौसम
उन्नाव में शनिवार की सुबह का तापमान लगभग 16 डिग्री बताया जा रहा है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक पहुंचने की संभावनाा है। आसमान खता मुख्यतः साफ रहने की जानकारी दी जा रही है। लेकिन रात में धुएं और धुंध वाले क्षेत्रों में दृश्यता मेंं कमी आएगी। तापमान लगभग 14 डिग्री रहने की संभावना है। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सेे हवा हवाा चलने की संभावना है। रविवार 6 मार्च को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री रहनेे की संभावना है। रात में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह बर्फीली हवा लोगों को परेशान कर रही है।